एयरटेल ने किया 650 मिलियन ग्राहकों का आंकड़ा पार, बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी

Updated on 03-04-2026 05:38 PM

नई दिल्लीभारती एयरटेलजो ग्राहक संख्या के आधार पर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर और भारत की अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक हैने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की हैकंपनी ने 650 मिलियन ग्राहकों का आँकड़ा पार कर लिया है।

जीएसएमए इंटेलिजेंस (GSMA Intelligence) के अनुसार, मोबाइल ग्राहक के आधार पर भारती एयरटेल वैश्विक स्तर पर दूसरे स्थान पर है, और इसका संचालन भारत तथा अफ्रीका के विभिन्न देशों में फैला हुआ है।

भारती एयरटेल के एग्ज़िक्यूटिव वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल ने इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, " “650 मिलियन ग्राहकों का आँकड़ा पार कर वैश्विक स्तर पर दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर बनना हमारे लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। यह हमें हर दिन अपने ग्राहकों को और बेहतर सेवा देने के लिए प्रेरित करता है।

इसी सोच के साथ हम अत्याधुनिक तकनीकों में लगातार निवेश कर रहे हैं, ताकि केवल कनेक्टिविटी ही नहीं बल्कि एक सुरक्षित और भरोसेमंद नेटवर्क अनुभव भी प्रदान कर सके।

हमारा उद्देश्य स्पष्ट है, जैसे-जैसे हम अपनी मौजूदगी को और मजबूत और विस्तारित कर रहे हैं, हम नवाचार, विश्वसनीयता और ग्राहक अनुभव के मानकों को लगातार ऊँचा उठाने का प्रयास करेंगे, ताकि हमारा हर जुड़ाव ग्राहक के साथ विश्वास अर्जित करने और बेहतर मूल्य प्रदान करने का अवसर बने।”

मोबाइल ग्राहक के आधार पर दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर के रूप में एयरटेल की रैंकिंग वैश्विक स्तर पर लगातार बेहतर होते उसके प्रदर्शन को दर्शाती है।

कंपनी भारत और अफ्रीका में संचालित है। इसे डिजिटल सेवाओं और इंफ़्रास्ट्रक्चर क्षमताओं के बढ़ते पोर्टफोलियो का सहयोग मिला है, जो इसके विभिन्न बाजारों में विस्तार को मजबूती प्रदान करता है।

भारत

  • 368 मिलियन से अधिक मोबाइल ग्राहकों को सेवा देते हुए एयरटेल 5जी प्लस सेवाएँ लॉन्च करने वाली पहली कंपनी रही है। ये सेवाएँ अब एकीकृत इकोसिस्टम का आधार बन चुकी हैं, जिसमें एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर  (Xstream AirFiber) (एफडब्ल्यूए) और इंटीग्रेटेड आईपीटीवी (IPTV) सेवा शामिल हैं।
  • एयरटेल अब 13 मिलियन से अधिक घरों को हाई स्पीड इंटरनेट सेवा प्रदान कर रहा है और 15 मिलियन से अधिक घरों को डिजिटल टीवी सेवाएँ दे रहा है। यह ग्राहक केंद्रित नवाचार दुनिया के पहले नेटवर्क आधारित AI स्पैम प्रोटेक्शन समाधान से और भी सशक्त हुआ है।
  • एयरटेल बिज़नेस एंटरप्राइज ग्राहकों को मिशन-क्रिटिकल समाधान प्रदान करता है। इनमें एयरटेल आईक्यू, साइबर सुरक्षा, एसडी-वैन, क्लाउड, मैनेज्ड सर्विसेज़ और आईओटी के साथ सुरक्षित कनेक्टिविटी शामिल है।
  • ये सेवाएँ 400,000 रूट किलोमीटर से अधिक के समुद्र के अंदर बिछे फाइबर नेटवर्क और नेक्स्ट्रा डेटा लिमिटेड ("नेक्स्ट्रा") के ग्रीन डेटा सेंटर्स द्वारा संचालित होती हैं। यह नेटवर्क देश में तेजी से बढ़ते AI और डिजिटल वर्कलोड को टिकाऊ तरीके से सशक्त बना रहा है।
  • "एयरटेल ने अपनी डिजिटल सेवाओं का विस्तार करते हुए हाल ही में एनबीएफसी क्षेत्र में कदम रखा है। कंपनी अपने डेटा इनसाइट्स के आधार पर एयरटेल ऐप के माध्यम से ग्राहकों को व्यक्तिगत क्रेडिट और वित्तीय प्रोडक्ट्स प्रदान करेगी।"  

एयरटेल अफ्रीका

  • 14 देशों में 179 मिलियन से अधिक ग्राहकों की उपस्थिति के साथ एयरटेल अफ्रीका मोबाइल वॉयस, हाई स्पीड डेटा और अंतरराष्ट्रीय रोमिंग सेवाओं के माध्यम से एक माध्यम से एक महत्वपूर्ण डिजिटल लाइफलाइन प्रदान करता है।
  • एयरटेल की क्षेत्रीय रणनीति का मूल आधार एयरटेल मनी है, जो एक परिवर्तनकारी मोबाइल वित्तीय प्लेटफ़ॉर्म है और जिसके 52 मिलियन से अधिक ग्राहक हैं। यह प्लेटफ़ॉर्म बैंकिंग और त्वरित भुगतान सेवाएँ उपलब्ध कराते हुए महाद्वीप के उन लाखों लोगों तक वित्तीय समावेशन पहुँचाता है, जो पहले बैंकिंग सेवाओं से वंचित थे। 

ग्लोबल स्पेस और कनेक्टिविटी

  • अपने क्षेत्रीय बाज़ारों से आगे बढ़ते हुए एयरटेल डिजिटल अंतर को कम करने के लिए यूटेलसैट वनवेब और स्पेसएक्स के साथ रणनीतिक साझेदारी कर रहा है। कंपनी लो अर्थ ऑर्बिट (एलईओ) सैटेलाइट्स के समूह का उपयोग कर सुदूर स्थित समुद्री, विमानन और ग्रामीण क्षेत्रों में हाई स्पीड और कम लेटेस्ट वाली ब्रॉडबैंड सेवाएँ उपलब्ध करा रही है।  

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.