ऐश्वर्या को एक मैगजीन के शूट के लिए मिले थे 15 सौ रुपए

Updated on 28-05-2022 07:16 PM

मुंबई। मिस वर्ल्ड बनने से पहले मॉडलिंग के लिए ऐश्वर्या राय को मात्र 15 सौ रुपए मिले थे। ये सुनकर एक बार किसी के लिए यकीन करना मुश्किल हो सकता है लेकिन एक पुराना बिल सामने आया है, जिसमें यही रकम लिखी हुई है। 23 मई साल 1992 का एक बिल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


1994
में ऐश्वर्या राय के मिस वर्ल्ड बनने के करीब 2 साल पहले का ये बिल है। इसमें लिखा है कि ऐश्वर्या को एक मैगजीन के शूट के लिए 15 सौ रुपए बतौर मेहनताना मिला था।ऐश्वर्या राय के पुराने दिनों की याद विमल उपाध्याय नामर एक ट्वीटर यूजर ने दिलाई है।
ट्वीटर पर मैगजीन के लिए शूट की गई कई तस्वीरें शेयर की हैं।

शेयर किए गए कैटालॉग में ऐश्वर्या के साथ सोनाली बेंद्रे, निकी अनेजा, तेजस्वनी कोल्हापुरे भी नजर रही हैं। शेयर किए गए इस बिल के मुताबिक ऐश्वर्या राय को इस असाइनमेंट के लिए 15 सौ रुपए मिले थे। इस समय एक्ट्रेस 18 साल की थीं और उन्होंने कृपा क्रिएशंस नामक एक फर्म के लिए मॉडलिंग की थी। ऐश्वर्या के साइन किए हुए इस बिल में एड्रेस रामलक्ष्मी निवास भवन, खार लिखा है। ऐश्वर्या राय ने इस फोटोशूट के करीब दो साल बाद मिस वर्ल्ड का ताज अपने सिर सजा दुनिया भर अपनी खूबसूरती का लोहा मनवा लिया था।


इसके बाद ऐश्वर्या बॉलीवुड में कदम रखा और सफल एक्ट्रेस भी बन गईं। लंबे समय के बाद ऐश्वर्या मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन में नजर आएंगी। हाल ही में ऐश्वर्या राय अपनी फैमिली के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल के 75वें एडिशन में रेड कार्पेट पर खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। मालूम हो कि ऐश्वर्या राय आज ग्लैमर वर्ल्ड का चमकता सितारा हैं। मॉडलिंग और फिल्मों में काम कर करोड़ों की संपत्ति बना चुकी हैं। एक असाइनमेंट के लाखों-करोड़ों फीस लेती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.