ऐश्वर्या ने 400 जूनियर आर्टिस्ट के साथ शूट किया 'पोन्नियिन सेलवन' का गाना

Updated on 15-09-2021 08:28 PM
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' की शूटिंग कर रही हैं। मणिरत्नम के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग पिछले कुछ हफ्तों में पुदुचेरी में खत्म करने के बाद फिल्म की टीम कुछ दिन पहले ही अपने अगले शेड्यूल के लिए मध्य प्रदेश के महेश्वर पहुंच गई है। जहां ऐश्वर्या राय बच्चन ने 400 से ज्यादा जूनियर आर्टिस्ट के साथ एक गाने को शूट किया है। एक सूत्र ने खुलासा किया, "ऐश्वर्या सिर्फ दो दिन की शूटिंग के लिए यहां आई थीं। बाकी कास्ट और क्रू पिछले हफ्ते से ओरछा, ग्वालियर और महेश्वर में हैं। मणिरत्नम बड़े लेवेल पर एक गाने की शूटिंग करना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने 400 से ज्यादा जूनियर आर्टिस्ट्स को शामिल करने का फैसला किया था। यह एक बड़ा डांस नंबर है। पहले यह बताया गया था कि ऐश्वर्या इस गाने की शूटिंग हैदराबाद में करेंगी। लेकिन, इसे अब मध्यप्रदेश के महेश्वर घाट पर शूट किया गया है। इस सॉन्ग को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कोरियोग्राफर वृंदा गोपाल ने कोरियोग्राफ किया है। टीम ने गाने के सीक्वेंस महेश्वर घाट पर शूट किए हैं। यह फिल्म 500 करोड़ रुपए के बड़े बजट में बन रही है। इसमें 50 से अधिक मुख्य किरदार हैं। इसे थाईलैंड में बड़े पैमाने पर शूट किया गया है और एक सेट भी है जो हैदराबाद के बाहरी इलाके में बनाया गया है। अलग-अलग शेड्यूल में 1500 से ज्यादा जूनियर आर्टिस्ट इसमें शामिल हैं। फिल्म का 90 फीसदी हिस्सा पूरा हो चुका है। फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी, लेकिन दोनों पार्ट को एक साथ ही शूट किया जा रहा है।" यह एक हिस्टोरिक फिल्म है, जो कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास 'पोन्नियिन सेलवन' पर आधारित है। ये उपन्यास साल 1955 में आया था। इस फिल्म में बॉलीवुड और टॉलीवुड के कई प्रमुख सेलेब्स शामिल हैं, जिनमें ऐश्वर्या राय बच्चन, विक्रम, प्रकाश राज, तृषा, कार्थी, जयराम रवि, शोभिता और धुलिपाला जैसे नाम भी शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
'धुरंधर 2' में मेजर इकबाल के रोल से छाए एक्टर अर्जुन रामपाल ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल और दर्दनाक दौर के बारे में बात की है।…
 09 June 2026
'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के किरदार को ऑब्जेक्टिफाई किए जाने और उत्तेजक कैमरा एंगल दिखाने पर जहां मेकर्स की खूब आलोचना हो रही है। फिल्म के कई सीन्स में जान्हवी…
 09 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तारक मेहता के बॉस का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने हाल ही में असित कुमार मोदी के साथ अपने रिश्ते के…
 09 June 2026
मशहूर हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा का हाल ही निधन हो गया। उनके सीने में तेज दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, पर उन्होंने दम…
 09 June 2026
फेमस फिल्म, टीवी एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर मंजरी फडणीस का एक वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है, जिसमें वो फूट-फूट कर रोती-बिलखती दिख रही हैं। वीडियो ऐसा है जिसे…
 09 June 2026
'बॉर्डर 2' से धमाका करने के बाद सनी देओल अब नई फिल्म 'बंटवारा 1947' के साथ तैयार हैं। इसका मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है और साथ ही रिलीज…
 08 June 2026
ऑस्कर अवॉर्ड विनर म्यूजिशियन एआर. रहमान ने रविवार को पंजाब में अटारी-वाघा बॉर्डर पर पहली बार लाइव परफॉर्मेंस देकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को म्यूजिक के जरिए सलामी…
 08 June 2026
कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आने वाली हैं, ने नर्सों की यूनिफॉर्म को लेकर अपनी राय खुलकर रखी है। उनका मानना है कि आज भी…
 08 June 2026
हरियाणवी रागनी, लोक गीतों और संगीत की दुनिया को बड़ा झटका लगा है। हरियाणवी रागनी मंच का पर्याय बन चुके पेप्‍सी शर्मा अब इस दुनिया में नहीं हैं। महज 38…
Advt.