अजय देवगन की 'रेड 2' रविवार को सरपट दौड़ी तेज, अक्षय कुमार की 'केसरी 2' ने भी मौके का उठाया फायदा
Updated on
19-05-2025 01:57 PM
अजय देवगन और रितेश देशमुख की धांसू फिल्म 'रेड 2' का जलवा बरकरार है। 18 दिनों पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने रविवार को जबरदस्त बिजनेस किया है और वहीं अक्षय कुमार आर माधवन की 'केसरी 2' की रफ्तार ने भी तेजी पकड़ ली। आइए, जानते हैं कि हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड 'मिशन इम्पॉसिबल 8' की रिलीज के बावजूद इन फिल्मों ने कैसे बचाई है बॉलीवुड की लाज।
'रेड 2' को रिलीज हुए 18 दिन बीत चुके हैं और फिल्म अब तक ये जानदार परफॉर्म कर रही है। वहीं अक्षय कुमार और आर माधवन की फिल्म 'केसरी 2' को 31 दिन गुजर चुके हैं और ऐसा लग रहा कि एकदम सुस्त पड़ चुकी इस फिल्म में रविवार को जैसे किसी ने जान फूंक दी हो।
तीसरे रविवार को 5.50 करोड़ रुपये के आसपास कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन की 'रेड 2' ने तीसरे रविवार को 5.50 करोड़ रुपये के आसपास कमाई की है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने अब तक 149.00 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने जहां 17 दिनों में 194.50 करोड़ की कमाई की, वहीं अब ये 200 करोड़ के पास पहुंच गई है।
'केसरी चैप्टर 2' ने करीब 86 लाख रुपये का कलेक्शन किया
जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की घटनाओं पर बेस्ड अक्षय कुमार और अनन्या पांडे की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' ने बता दिया है कि इसमें दम अभी बाकी है। इस फिल्म ने रविवार को करीब 86 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। कुल मिलाकर देसी बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 90.81 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म अब तक 140.46 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
अब तक करीब 32.5 करोड़ का कलेक्शन
विदेशों में इस फिल्म ने अब तक करीब 32.5 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है, वहीं 'रेड 2' ने अब तक विदेशों में 23.75 करोड़ की कमाई की है। इन दोनों फिल्मों की कहानी की बात करें तो 'रेड 2' में अजय देवगन इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक की भूमिका में दिख रहे हैं। वहीं रितेश देशमुख का किरदार इस फिल्म में सबसे बड़ा सरप्राइजिंग फैक्टर नजर आ रहा है।
जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य को कोर्ट में घसीटा था
'केसरी 2' की बात करें तो जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की घटनाओं पर बेस्ड इस फिल्म की कहानी वकील सी शंकरन नायर की है जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य को कोर्ट में घसीटा था। दरअसल पेशे से वकील रहे सी शंकरन नायर दुनिया के सामने ये सच लाना चाहते थे कि यह हत्याकांड कोई अनजाने में की गलती नहीं, बल्कि जानबूझकर किया गया नरसंहार था।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…