अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल में पूरे किए चार हजार रन

Updated on 02-04-2022 07:41 PM

मुंबई पंजाब किंग्स और कोलकाता नाईट राईडर्स के बीच खेले जाने वाले खेला के दौरान कोलकाता के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। रहाणे ने आईपीएल करियर में 4 हजार रन पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाले वह भारत के 9वें खिलाड़ी बन गए हैं। रहाणे को आईपीएल में यह मुकाम हासिल करने के लिए 154 मैचों का सहारा लेना पड़ा। भारत के लिए आईपीएल में 4 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज की सूची में नजर डाले तो उसमें सुरेश रैना, विराट कोहली, गौतम गंभीर, शिखर धवन, रोहित शर्मा, रॉबिन उथप्पा, एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक और अजिंक्य रहाणे शामिल हैं।

आईपीएल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज की बात करें तो  विराट कोहली 6336 रनों के साथ सबसे उपर हैं। उनके बाद  5843 रनों के साथ शिखर धवन दूसरे और 5652 रनों के साथ रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं, वहीं 5528 रनों के साथ सुरेश रैना चौथे और  4812 रनों के साथ एम एस धोनी पांचवें नंबर पर हैं। इसके अलावा  रॉबिन उथप्पा ने 4800, गौतम गंभीर ने 4217, दिनेश कार्तिक ने 4092 और अजिंक्य रहाणे ने 4006 रन बनाएं हैं।

उल्लेखनीय है कि कोलकाता की टीम ने पंजाब को 137 रन पर ऑलआउट कर दिया। कोलकाता के लिए उमेश यादव ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम कि उमेश ने 23 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं सलामी बल्लेबाज रहाणे 12 रन बनाकर रबाडा की गेंद पर कैच थमा कर आउट हो गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.