रमी विवाद पर अजित पवार बोले-कोकाटे का पक्ष सुना जाएगा:CM से चर्चा के बाद ही फैसला लेंगे

Updated on 25-07-2025 12:42 PM

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने गुरुवार को कहा कि कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे के खिलाफ कार्रवाई का फैसला मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से चर्चा के बाद ही लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कोकाटे से अगले सोमवार या मंगलवार को आमने-सामने बैठक होगी, जिसमें उनके पक्ष को सुना जाएगा और उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। पवार ने कहा, 'सभी मंत्रियों को पहले ही साफ तौर पर समझाया गया है कि उन्हें सावधानी और अनुशासन के साथ काम करना चाहिए।'

महाराष्ट्र विधानसभा में कोकाटे का मोबाइल पर रमी गेम खे

ने का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही विपक्ष लगातार उनसे इस्तीफे की मांग कर रहा है। वहीं, 20 जुलाई को संसद भवन में सभी दलों की बैठक के बाद NCP (SP) की सांसद सुप्रिया सुले ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कृषि मंत्री को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

सुले ने कहा था-उपमुख्यमंत्री से बात करेंगी

सुप्रिया सुले ने कहा था कि राज्य में बीते तीन महीनों में करीब 750 किसानों ने आत्महत्या की है और ऐसे गंभीर समय में कृषि मंत्री का सदन में बैठकर मोबाइल गेम खेलना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी बात करेंगी ताकि किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए।

रोहित पवार ने मंत्री से कहा था- किसानों के खेतों में भी आ जाओ महाराज 

NCP (SP) के विधायक रोहित पवार ने भी मंत्री पर निशाना साधा था। उन्होंने वायरल वीडियो को X पर शेयर करते हुए लिखा, ‘महाराष्ट्र में रोजाना औसतन 8 किसान आत्महत्या कर रहे हैं। फसल बीमा की समस्या हो, कर्जमाफी हो या फसलों के उचित दाम, सरकार का ध्यान कहीं नहीं है। लेकिन कृषि मंत्री के पास सदन के दौरान रम्मी खेलने का समय है।’

रोहित पवार ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोग भाजपा की अनुमति के बिना कोई फैसला नहीं ले सकते। उन्होंने पूछा, ‘आखिर इन मंत्रियों को किसानों की आवाज कब सुनाई देगी? कभी गरीब किसानों के खेतों में भी आ जाओ महाराज।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
 27 July 2026
नई दिल्ली, नीट पेपर लीक मामले में राउज एवेन्यू की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में सोमवार को पहले ही दिन सुनवाई टल गई। सुनवाई के दौरान CBI की ओर से कोई…
 27 July 2026
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में 19 साल की मेडिकल छात्रा अंकिता सांगले ने रविवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें अंकिता ने लिखा…
 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
Advt.