अजमान पुलिस ने अमीरात में गिरफ्तार किए 45 भिखारी

Updated on 05-02-2022 10:19 PM


अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात  में अजमान पुलिस ने अमीरात में सुरक्षा स्थिति में सुधार के लिए एक हफ्ते के लंबे इंस्पेक्शन कैंपेन के तहत 45 भिखारियों को गिरफ्तार किया है। अजमान पुलिस जनरल कमांड ने जनवरी के आखिरी हफ्ते के दौरान अरब और एशियाई देशों के 45 भिखारियों  को गिरफ्तार किया। इसमें 28 पुरुष, 16 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। यह अभियान लोगों के पैसे लूटने वाली इस प्रथा को मिटाने के सरकार के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। एक रिपोर्ट के अनुसार अजमान पुलिस में आपराधिक जांच विभाग के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल अहमद सईद अल नूमी ने कहा कि पुलिस बल समुदायों में सुरक्षा बढ़ाने और सामाजिक ताने-बाने और शांति को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी अवैध प्रथाओं का मुकाबला करने को बहुत महत्व देता है। उन्होंने कहा कि अजमान पुलिस के गश्ती दल ने अलग-अलग उम्र के 45 एशियाई और अरब भिखारियों को पकड़ा, जब वे अमीरात के विभिन्न क्षेत्रों में घूम रहे थे। अल नूमी ने बताया कि ये भीख मांगने के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल कर रहे थे, जैसे गरीब और जरूरतमंद बन कर खड़े थे या सड़क किनारे चीजें बेच रहे थे। 
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह समाज के सभी लोगों के लिए असुविधा और शर्मिंदगी का कारण बनता है। लेफ्टिनेंट-कर्नल अल नूमी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि ऐसे भिखारियों को उनके दिखावे के आधार पर सहानुभूति न दें और 067034310 नंबर पर इस तरह की किसी भी गतिविधि की रिपोर्ट करें। उन्होंने समुदायों के सदस्यों से इन भिखारियों के बजाय चैरिटेबल सोसाइटी में पैसे दान करने के लिए कहा है ताकि यह जरूरतमंद तक पहुंच सके। पुलिस का दावा है कि इस कदम से भिखारी की आड़ में अपराध करने वालों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.