अखिलेश यादव मायावती को देंगे एक और झटका

Updated on 07-11-2021 09:49 PM

नई दिल्ली । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर जनादेश रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली के साथ ही जिले के कई नेताओं के भविष्य को लेकर सियासी धुंध भी साफ हो जाएगी। इस रैली में बसपा सरकार में मंत्री रहे लालजी वर्मा और राम अचल राजभर समेत कई नेता समाजवादी पार्टी की विधिवत सदस्यता भी ग्रहण करेंगे।

दोनों ही बहुजन समाज पार्टी के दिग्गज नेता रहे हैं। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने जिला पंचायत चुनाव में खिलाफत करने के आरोप में बाहर का रास्ता दिखा दिया था। बसपा से निष्कासित होने के बाद पूर्व मंत्री लालजी वर्मा और पूर्व मंत्री राम अचल राजभर ने अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने जिले में जनादेश शैली के माध्यम से समाजवादी पार्टी में शामिल होने की बात कही थी।

दोनों नेताओं के आमंत्रण पर अखिलेश यादव रविवार को जिला मुख्यालय पर स्थित भानमती स्मारक पीजी कॉलेज में जनादेश रैली को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। इसी दौरान पूर्व मंत्री लालजी वर्मा और राम अचल राजभर समेत कई नेता समाजवादी पार्टी की विधिवत सदस्यता भी ग्रहण करेंगे।

दोनों ही बहुजन समाज पार्टी के दिग्गज नेता रहे पार्टी सुप्रीमो मायावती ने जिला पंचायत चुनाव में खिलाफत करने के आरोप में बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इसके बाद इन दोनों नेताओं ने रैली के माध्यम से अपनी सियासी ताकत दिखाने की योजना बनाई है। रैली स्थल पर वाटरप्रूफ पंडाल लगाया गया है।

दोनों नेताओं के सपा में शामिल होने के बाद जिले की सियासत में भी बदलाव आने के संकेत है क्योंकि दोनों नेता अलग-अलग सीट से चुनाव लड़ने के लिए बड़े दावेदार हैं। ऐसे में पूर्व में स्थापित सीट का गणित गड़बड़ायेगा। दिन में 11 बजे अखिलेश यादव हेलीकॉप्टर के माध्यम से रैली स्थल पर पहुंचेंगे। बताया जाता है कि इस रैली के माध्यम से अखिलेश यादव पूर्वांचल में पार्टी को चुनावी मोड में लेकर आएंगे। जिले में अखिलेश यादव के कार्यक्रम से जिले में सियासी गर्मी बढ़ेगा। उनके कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के बहाने ही दावेदारों की ताकत भी पार्टी परखेगी


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.