पीएसएल में नजर नहीं आयेंगे अकमल

Updated on 23-01-2022 06:07 PM

पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज कामरान अकमल सुपर लीग (पीएसएल) में नहीं खेलेंगे। अकमल ने इस लीग से अपना नाम वापस ले लिया है। माना जा रहा है कि अकमल ने यह फैसला इसलिए किया है क्योंकि उन्हें डायमंड, गोल्ड की जगह सिल्वर कैटेगरी में रखा गया है। वह पीएसएल 2022 के ड्रॉफ्ट के दौरान पेशावर जाल्मी टीम की सिल्वर कैटेगरी में थे पर अब उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी से रिलीज करने को कहा है।

इस क्रिकेटर के अनुसार इस वर्ग में किसी युवा खिलाडिय़ों को खेलने का अवसर मिलना चाहिये। छह साल तक पेशावर के लिए खेलने वाले अकमल ने कहा कि टीम प्रबंधन से वह किसी भी प्रकार की सहानुभूति नहीं चाहिते हैं। कामरान पेशावर जाल्मी की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक हैं।

कामरान ने कहा, मुझे रिलीज कर दीजिए क्योंकि मैं इस वर्ग में खेलना नहीं चाहता हूं क्योंकि नीचे का वर्ग युवा खिलाडिय़ों को मिलना चाहिये। मैंने टीम के लिए अच्छे प्रदर्शन के बल पर ही छह सत्र तक खेला है ऐसे में मुझे पेशावर जाल्मी से सहानुभूति की जरूरत नहीं रहेगी। मुझे अच्छे प्रदर्शन के बाद भी निचले वर्ग में शामिल किया गया है जो स्वीकार नहीं किया जा सकता।

अकमल सबसे पहले प्लैटिनम वर्ग में थे। फिर उन्हें गोल्ड तो अब सिल्वर में रखा गया है। कामरान इससे नाराज हो गये हैं। उन्होंने कहा कि जब मुझे प्लैटिनम से नीचे गोल्ड वर्ग में रखा गया तो भी मैंने सहन कर लिया पर अब उससे नीच नहीं जाया जा सकता है।  इसलिए मैं टीम की ओर से और आगे नहीं खेल सकता।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.