अक्षर, सुंदर और वरुण चक्रवर्ती जगन्नाथ मंदिर पहुंचे:भारत-इंग्लैंड के बीच कल कटक में खेला जाएगा दूसरा वनडे

Updated on 08-02-2025 02:50 PM

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कल ओडिशा के कटक में खेला जाएगा। दोनों टीमें शुक्रवार को ही कटक पहुंच गई हैं। भारतीय टीम के कुछ मेंबर्स आज सुबह श्री जगन्नाथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। इसमें अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती का नाम शामिल है।

भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। टीम ने इससे पहले 5 मैचों की टी-20 सीरीज 4-1 से जीती थी।

अक्षर पटेल ने पहले वनडे में अर्धशतक लगाया 

बॉलिंग में 1 विकेट लेने के बाद अक्षर को नंबर-5 पर बैटिंग करने उतरना पड़ा। उन्होंने 52 रन बनाए और शुभमन के साथ सेंचुरी पार्टनरशिप की।

भारत ने पहला वनडे 4 विकेट से जीता

भारत ने इंग्लैंड को गुरुवार को खेले गए पहले वनडे में 4 विकेट से हराया। नागपुर के VCA स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी। अच्छी शुरुआत के बावजूद टीम 47.5 ओवर में 248 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत ने 19 रन पर 2 विकेट गंवाए, मिडिल ऑर्डर में 3 फिफ्टी के सहारे टीम ने 38.4 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

बुमराह की जगह वरुण चक्रवर्ती टीम में शामिल

मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती टीम इंडिया के वनडे स्क्वॉड में जसप्रीत बुमराह की जगह शामिल किए गए हैं। 2 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खत्म हुई टी-20 सीरीज में वरुण प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। उन्होंने 5 मुकाबलों में 14 विकेट अपने नाम किए थे। इंग्लैंड के ज्यादातर बैटर्स को वरुण के खिलाफ परेशानी हुई थी। वे अब तक वनडे डेब्यू नहीं कर सके हैं और उन्हें पहली बार ही वनडे स्क्वॉड में शामिल भी किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.