फिल्म पुष्पा को लेकर अक्ष्य कुमार ने दी बधाई

Updated on 25-12-2021 06:14 PM

मुंबई।  अल्लु अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टाररपुष्पाबॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है और इसने इस साल रिलीज हुई तमाम फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। 17 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म को सिर्फ दक्षिण और उत्तर भारत के लोग देख रहे हैं बल्कि विदेशों में भी इसकी धूम मची हुई है। फिल्म को हर ओर से तारीफ मिल रही है और इसमें सभी कैरक्टर ने अपना बेस्ट दिया है।

फिल्म को लेकर सूर्यवंशीसुपरस्टारअक्षय कुमार की भी प्रतिक्रिया आई है। अक्षय कुमार ने अल्लू अर्जुन कीपुष्पा’: राइज एंड उसकी टीम को बधाई देने के लिए अपने सोशल अकाउंट का सहारा लिया। उन्होंने ट्विटर पर अल्लू अर्जुन को टैग कर लिखा, आपको पूरे भारत से मिली अपार प्यार के लिए बधाई। ये हमारी इंडस्ट्री के लिए एक और बड़ी जीतजल्द ही मैं इसे देखने की प्लानिंग करूंगा…’

  अक्षय के ट्वीट के बाद अल्लू अर्जुन ने तुरंत अभिनेता के प्रति आभार व्यक्त किया और जवाब दिया, ‘बहुत बहुत धन्यवाद अक्षय जी। अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भेजने के लिए अच्छा लगा। मेरी ओर से आपको भी मुबारक होखुशी है कि लोग सिनेमाघरों में वापस रहे हैं और भारतीय फिल्म उद्योग फिर से चमकने लगा है…’ साउथ सुपरस्टार को हुमा कुरैशी ने भी बधाई दी है। मालूम हो कि बीते दिन ही फिल्म की सक्सेज के बाद पुष्पा की टीम ने एक पार्टी का आयोजन किया था।

सुकुमार बंदरेड्डी द्वारा निर्देशित फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से समान रूप से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं। बहुत से लोगों ने फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के बीच इंटीमेट सीन को लेकर विवाद खड़ा किया और इसे एक पारिवारिक फिल्म मानने से इनकार किया। हालांकि, बाद में मेकर्स ने एडल्ट रेटेड कंटेंट को हटा दिया है। इसके अलावा पुष्पा का सामंथा रुथ प्रभु पर फिल्माया गया ओतंवा गाना भी विवादों में रहा जिसे लेकर मामला भी दर्ज हुआ था। बावजूद इसके फिल्म लोगों को पसंद रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.