इंडिया वाली मां में रोहन का रोल निभाएंगे अक्षय म्हात्रे

Updated on 14-08-2020 01:14 AM

मुंबई : एक मां का प्यार हमेशा ममता से भरा रहता है, जो कभी नहीं बदलता, और जब बच्चों को इस प्यार की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, तब भी मां के प्यार की ही जीत होती है। हम किसी एक खास चीज का जिक्र नहीं कर सकते, जो एक मां के प्यार को स्पेशल बनाती है। कहते हैं अपनी मां के पास लौटने के लिए कभी देर नहीं होती। इस रिश्ते की खूबसूरती ही ऐसी है कि जब भी आप अपनी मां से मिलते हैं तो वो हमेशा आपके लिए खड़ी रहती हैं! सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का नया शो इंडिया वाली मां में एक मां और उसके बेटे का यही खूबसूरत सफर दिखाया गया है। रोहन और काकू के रिश्ते में उतार-चढ़ाव जरूर हैं, लेकिन जब रोहन को मदद की जरूरत होती है, तो उसकी मां सबकुछ भुलाकर उसका सबसे मजबूत सहारा बनकर सामने आती हैं।

इंडिया वाली मां, एक मां का उसके बेटे के प्रति प्यार दर्शाता है, जो यह संदेश देता है कि अपनी मां की जरूरत महसूस करने के लिए आप कभी बूढ़े नहीं होते और आप हमेशा अपनी मदद के लिए उनके पास जा सकते हैं। अक्षय महात्रे, जो इस समय टेलिविजन इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा बन चुके हैं, को इस शो में एक महत्वपूर्ण रोल के लिए चुना गया है। उनका किरदार एक ऐसे बेफिक्र लड़के का है, जो अपनी मुश्किलों से लड़ने के लिए संघर्ष करता है, लेकिन किसी के भी पास मदद मांगने नहीं जाता।

रोहन का रोल निभाने को लेकर उत्साहित अक्षय कहते हैं, "इस शो में ढेर सारी दिल छू लेने वाली भावनाएं हैं। यह आज की युवा पीढ़ी को एक मजबूत संदेश भी देता है। मां-बाप हमारा सपोर्ट होते हैं और उनका प्यार कोई सीमा नहीं जानता। हमें अपने मां-बाप से बेहतर कोई नहीं जानता! उनसे बेहतर कोई भी यह नहीं जान सकता कि आपको क्या चाहिए। बचपन में हमारे साथ कछ भी होता था तो हम सीधे अपने मां-बाप के पास जाते थे. लेकिन जब हम आत्मनिर्भर हो जाते हैं तो यह सब क्यों बदल जाता है? यह शो सिर्फ रोहन और काकू की कहानी नहीं है, बल्कि यह हर बेटे और उसकी मां की कहानी हैमैं खुद को लकी मानता हूं कि मुझे एक ऐसा शो करने का मौका मिला, जो एक मां का अपने बेटे के प्रति प्यार दर्शाता है। हमें ईश्वर ने बहुत-सी मूल्यवान चीजें दी हैं, लेकिन एक मां उनका सबसे बड़ा उपहार है। हम जल्द ही यह शो लेकर आएंगे और इस पर दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए मैं अब और इंतजार नहीं कर सकता।"

देखिए इंडिया वाली मां, जल्द आ रहा है सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर!


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.