अक्षय खन्ना बने 'असुरगुरु शुक्राचार्य', 'महाकाली' के फर्स्ट लुक में पहचानना मुश्किल, फैंस को आई अमिताभ की याद

Updated on 30-09-2025 04:04 PM
फिल्ममेकर प्रशांत वर्मा की अपकमिंग मूवी 'महाकाली' से एक्टर अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है। इस फिल्म में वो 'असुरगुरु शुक्राचार्य' के किरदार में नजर आएंगे। हालांकि, उनका लुक देख फैंस को 'कल्कि 2898 एडी' के अमिताभ बच्चन की याद आ गई, जिन्होंने प्रभास की फिल्म में अश्वत्थामा का किरदार निभाया था।

प्रशांत वर्मा ने 'महाकाली' से अक्षय खन्ना की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'देवताओं की छाया में, विद्रोह की सबसे प्रखर ज्वाला उठी। पेश है रहस्यमय #अक्षयखन्ना को #महाकाली के शाश्वत 'असुरगुरु शुक्राचार्य' के रूप में।' तस्वीर में अक्षय लंबे भूरे बालों और भूरी दाढ़ी के साथ सीरियस लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक बड़ा सा लबादा पहना हुआ है और उनकी आंखों में चांदी जैसी चमक है।

अमिताभ बच्चन की आई याद

इस लुक ने कई लोगों को नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन के अश्वत्थामा की याद दिला दी। एक ने लिखा, 'अमिताभ बच्चन 40% डाउनलोड हो चुके हैं।' दूसरे ने कहा, 'कल्कि अनुकुन्ना से अमिताभ।'

अक्षय का होगा अहम रोल

एक सोर्स ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' से कहा था, 'हम बस इतना बता सकते हैं कि उनकी भूमिका पीवीसीयू की बढ़ती दुनिया में रोमांच और गहराई लाएगी। उनकी भूमिका फ्रेंचाइजी की कई फिल्मों में दिखाई जाएगी। उम्मीद है कि महाकाली को भी हनुमान की तरह सराहा जाएगा।' कहानी को प्रशांत वर्मा ने लिखा है और क्रिएट किया है। डायरेक्टर Puja Kolluru हैं। फिल्म को आरके दुग्गल, रिवाज दुग्गल और आरकेडी स्टूडियोज मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

'हनुमान' थी जबरदस्त हिट

'PVCU' की शुरुआत पिछले साल तेजा सज्जा की सुपरहीरो फिल्म 'हनुमान' से हुई थी। ये जबरदस्त हिट रही। इसके सीक्वल 'जय हनुमान' में ऋषभ शेट्टी होंगे। देवी काली पर बेस्ड 'महाकाली' फ्रेंचाइजी की तीसरी सुपरहीरो फिल्म है। इस यूनिवर्स में 'अधीरा' भी है। इसमें दसारी कल्याण भगवान इंद्र के रोल में होंगे। साथ ही Mokshagna Teja की अनाम फिल्म भी शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.