अक्षय खन्ना ने 'धुरंधर' की रिलीज से 1 दिन पहले ही छोड़ दी थी 'दृश्यम 3', प्रोड्यूसर ने क‍िया खुलासा

Updated on 29-12-2025 01:05 PM
अक्षय खन्‍ना के 'दृश्‍यम 3' छोड़ने को लेकर खूब शोर मचा हुआ है। सोशल मीडिया से लेकर फ‍िल्‍मी गल‍ियारों में लगातार उनकी आलोचना हो रही है। कहा जा रहा है कि 'धुरंधर' की सक्‍सेस के बाद एक्‍टर के तेवर बदल गए हैं और इसल‍िए उन्‍होंने अजय देवगन और तब्‍बू की फ‍िल्‍म छोड़ दी। कथ‍ित तौर पर ये दावे क‍िए गए क‍ि अक्षय खन्‍ना ने 'दृश्‍यम 3' के ल‍िए अध‍िक फीस और विग लगाने की भी मांग की। लेकिन अब इस कहानी में नया मोड़ आ गया है। अगले साल 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही फ‍िल्‍म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने एक इंटरव्यू में बताया कि अक्षय खन्‍ना ने 'धुरंधर' की रिलीज से एक दिन पहले ही उनकी 'दृश्‍यम 3' मूवी छोड़ दी थी।

'ईटाइम्स' से बातचीत में कुमार मंगत पाठक ने बताया कि अक्षय खन्ना ने 'धुरंधर' की रिलीज से ठीक एक दिन पहले ही 'दृश्यम 3' से कदम पीछे खींच लिए थे। और इस फैसले से प्रोड्यूसर दंग रह गए थे। उन्होंने बताया कि एक्टर के इस फैसले से उनको गहरा सदमा लगा था। खासकर इसलिए क्योंकि कहानी सुनने के बाद अभिनेता इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे।

अक्षय ने 'दृश्यम 3' को लेकर की थी भविष्यवाणी

फिल्म निर्माता ने आगे बताया कि 'दृश्यम 3'की जब स्क्रिप्ट अक्षय खन्ना को सुनाई गई थी तो एक्टर ने डायरेक्टर को गले लगाया था और पूरे भरोसे के साथ ये कहा था कि फिल्म 500 करोड़ रुपये के पार जाएगी। इसके अलावा, कई सारे डिस्कशन्स के बाद एक्टर की फीस भी तय हो गई थी और उनको एडवांस भी दिया जा चुका था। लेकिन अंत में उन्होंने इससे पल्ला झाड़ लिया।

अक्षय ने मैसेज भेजकर फिल्म छोड़ने के बारे में बताया

प्रोड्यूसर के मुताबिक, शूटिंग शुरू होने से दो हफ्ते पहले ही एक्टर ने मैसेज किया कि वह फिल्म छोड़ रहे हैं। बताया कि इसके बाद उनसे कॉन्टैक्ट करने की कई बार कोशिश की लेकिन बात नहीं हो सकी। निर्माता ने कहा कि कम से कम वह शालीनता के साथ तो फिल्म से बाहर होते। ऐसे कैसे कॉल और मैसेज का जवाब नहीं दे रहे।

अक्षय खन्ना की जगह जयदीप अहलावत ने ली

बता दें कि अब फिल्म में उनकी जगह जयदीप अहलावत को कास्ट किया गया है, वह ही आईजी तरुण अहलावत का किरदार निभाएंगे। प्रोड्यूसर ने बताया कि जयदीप न सिर्फ अक्षय से अच्छे एक्टर हैं, बल्कि अच्छे इंसान भी हैं। साथ ही बताया कि एक्टर को लीगल नोटिस भी भेजा गया है, जिसका जवाब भी नहीं मिला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.