लादेन के संपर्क में आकर नेत्र चिकित्सक से हैवान बन गया था अल जवाहिरी

Updated on 03-08-2022 08:29 PM

वॉशिंगटन अलकायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी को अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने अफगानिस्तान में ड्रोन हमले में मार गिराया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रेस कांफ्रेंस कर अल जवाहिरी की मौत की पुष्टि की है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा 2011 में अल कायदा के संस्थापक ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद संगठन के लिए यह दूसरा झटका है। अल जवाहिरी पर 25 मिलियन डॉलर का इनाम था।


अल-जवाहिरी ने अमेरिका पर हुए 11 सितंबर, 2001 के हमलों में मदद की थी। इस हमले में 3,000 से अधिक लोग मारे गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों में से एक ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि सीआईए ने रविवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में ड्रोन हमला किया। वहीं इस घटना को लेकर तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने ट्वीट किया, काबुल के शेरपुर एरिया में एक स्थानीय घर में एयर स्ट्राइक की गई है। जबीउल्लाह मुजाहिद ने इस एयर स्ट्राइक की घटना की निंदा भी की।


अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सप्ताह के अंत में, संयुक्त राज्य अमेरिका ने अफगानिस्तान में अल कायदा के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था। हमारा ऑपरेशन सफल रहा और कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ।
अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने कहा शेरपुर में एक घर को रॉकेट से निशाना बनाया गया। लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ, क्योंकि घर खाली था।


जवाहिरी ने मई 2011 में बिन लादेन को अमेरिकी सेना द्वारा मारे जाने के बाद अल-कायदा का नेतृत्व संभाला था। माना जाता है कि अमेरिका में 11 सितंबर 2001 के हमलों के पीछे भी उसका ही दिमाग था। अल जवाहिरी ने यमन में अमेरिकी कोल नौसैनिक पोत पर 12 अक्टूबर, 2000 को हमले की साजिश रची थी, जिसमें 17 अमेरिकी नाविक मारे गए थे और 30 से अधिक घायल हो गए थे। इसके अलावा अल-जवाहिरी को 7 अगस्त 1998 को केन्या और तंजानिया में अमेरिकी दूतावासों पर हुए बम विस्फोटों में भूमिका के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका में दोषी ठहराया गया था, जिसमें 224 लोग मारे गए थे और 5,000 से अधिक लोग घायल हो गए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.