अली फजल फिल्म डेथ ऑन द नाइल में गैल गैडोट के साथ नजर आएंगे

Updated on 08-01-2022 08:35 PM

मुंबई। अली फजल फिल्मडेथ ऑन नाइलमें लिनेट डॉयल के मर्डर के संदिग्ध के तौर पर नजर आएंगे। अली फजल ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे फिल्म में अपने को-एक्टर, डायरेक्टर केनेथ ब्रानघ, सभी कास्ट और टेक्निकल स्टाफ का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

यह फिल्म अगाथा क्रिस्टी के इसी नाम के उपन्यास पर बनी है। अली फजल ने गैल गैडोट के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा हैं, डेथ ऑन नाइल थिएटर में जल्द ही रिलीज होगी। अगाथा क्रिस्टी के कैरेक्टर में से एक के जरिए अमर होने का मौका मिला। केन और उन सभी अद्भुत आर्टिस्ट का शुक्रिया। अली फजल की पोस्ट पर गैल गैडोट ने कुछ दिल के इमोजी शेयर किए हैं।

  अली फजल ने अपने नोट में आगे लिखा है, ‘मुझे याद है कि इन दृश्यों को बनाने, दिखाने और केनेथ ब्रानघ के नजरिये को जिंदगी में उतारने के लिए कितनी मेहनत की गई है। जानता हूं कि जो हम करते हैं, वह सिर्फ एक काम हो सकता है, लेकिन ऐसा इसलिए नहीं है, क्योंकि हम आर्टिस्ट हैं। हम सिर्फ आगे नहीं बढ़ते हैं, हम अपने साथ बेहतर मूल्यों वाली जगहों पर एक दुनिया को लेकर जाते हैं।

इस फिल्म के हर एक टेक्नीशियन को उनकी कड़ी मेहनत और लगन के लिए धन्यवाद। फिल्म में निर्देशक केनेथ ब्रानघ भी खास रोल में नजर आएंगे। उन्होंने फिल्म में मशहूर जासूस हरक्यूल पोयरोट का रोल निभाया है। फिल्मवंडर वुमनकी स्टार गैल गैडोट ने उस महिला का रोल प्ले किया है, जिसकी हत्या हो जाती है। आर्मी हैमर ने उनके पति साइमन डॉयल के तौर पर अभिनय किया है।

फिल्म में अली फजल के अलावा टॉम बेटमैन, रसेल ब्रांड, डॉन फ्रेंच, रोज लेस्ली, सोफी ओकोनेडो, जेनिफर सॉन्डर्स और लेटिटिया राइट हत्या के संदिग्धों में से हैं। साल 2017 की फिल्म मर्डर ऑन ओरिएंट एक्सप्रेस के बाद हरक्यूल पोयरोट के तौर पर केनेथ ब्रानघ का यह दूसरा रोल होगा। यह फिल्म भी अगाथा क्रिस्टी के इसी नाम के क्लासिक उपन्यास पर बेस्ड थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.