आलिया साउथ के फिल्म मेकर्स की भी चहेती स्टार बनी

Updated on 20-01-2022 06:34 PM

मुंबई बालीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब साउथ के फिल्म मेकर्स की भी चहेती स्टार बन चुकी है। एक्ट्रेस को एक दक्षिण भारतीय फिल्म के लिए चुना गया है। बता देंकि आलिया भट्ट बॉलीवुड की मोस्ट डिमांडिंग एक्ट्रेस हैं। अब आलिया भट्ट को आचार्य के डायरेक्टर कोराताला शिवा की अपकमिंग फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है।

 वे इसमें साउथ इंडियन सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगी। हालांकि, अभी तक फिल्म की टीम की ओर से इसे लेकर किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है।

सोशल मीडिया पर भी जूनियर एनटीआर # एनटीआर 30 काफी ट्रेंड में रहा है और फैंस कयास लगा रहे हैं कि आरआरआर की स्टार आलिया भट्ट इस फिल्म का हिस्सा होंगी। कोराताला शिवा के निर्देशन में बनने वाली अपकमिंग फिल्म में अनिरुद्ध रविंचदर का म्यूजिक होगा और उनके साथ आलिया भी इस प्रोजेक्ट में अपना योगदान दे सकती हैं। फिल्म के एक करीबी सूत्र का कहना है कि ज्यादातर फिल्म के प्री-प्रोडक्शन के साथ ऐसा लग रहा है कि पेन इंडिया की फिल्म के लिए एक्ट्रेस आलिया भट्ट और संगीतकार के साथ बातचीत जारी है।

 बताया जा रहा है कि एनटीआर30 में अभिनेता एक छात्र संघ नेता की भूमिका निभाएंगे। हालांकि, फिर भी मेकर्स की ओर से ही इसकी पूरी कहानी के बारे में पता चलेगा जिसके लिए हमें इंतजार करना होगा। इसी बीच ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि एनटीआर 30 फिल्म अगले महीने आधिकारिक तौर पर लॉन्च की जाएगी।

 तमाम प्रशंसकों ने जूनियर एनटीआर को टैग किया और उनसे अपडेट देने की अपील की है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि अगर कोविड -19 का असर कम होता है तो फिल्म की शूटिंग मार्च से फिर से शुरू हो सकती है। फिलहाल जूनियर एनटीआर और आलिया एसएस राजामौली के 400 करोड़ रुपए के बड़े बजट वाले एक्शन ड्रामा आरआरआर की रिलीज़ का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें राम चरण भी मुख्य भूमिका में हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.