आलिया भट्ट को राजमौली की फिल्म 'आरआरआर' में मिला 15 मिनट रोल के लिए मिले 6 करोड़!

Updated on 01-12-2021 11:30 PM

मुंबई । भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ‘बाहुबली फिल्म एक मील का पत्थर साबित हुई थी अब उस फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली की आने वाली फिल्म ‘आरआरआर जबरदस्त चर्चा में है। मल्टीस्टारर फिल्म को देखने के लिए देश भर के दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म अगले महीने (7 जनवरी 2022) भारत के कई शहरों में बड़े पैमाने पर प्रचार कार्यक्रमों के लिए तैयार है। ‘आरआरआर  में सुपरस्टार रामचरण और जूनियर एनटीआर लीड रोल में हैं।

फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट भी अहम किरदार में हैं, वे इसमें सीता की भूमिका में नजर आ रही हैं। इसी बीच उन्हें लेकर खबर आ रही है कि ‘डियर जिंदगी फेम एक्ट्रेस को बहुत छोटा रोल मिला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, राजमौली की फिल्म में आलिया सिर्फ 15 मिनट के लिए पर्दे पर दिखाई देंगी। ‘आरआरआर स्टूडेंट ऑफ द ईयर फेम एक्ट्रेस की पहली तेलुगू फिल्म है जिसके जरिए उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। हिंदी दर्शक यही सोच रहे थे कि वे आलिया को लीड रोल में देखेंगे लेकिन अब चर्चा है कि फिल्म में उनकी ज्यादा भूमिका नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, आलिया ने 10 दिनों के लिए फिल्म की शूटिंग में हिस्सा लिया था। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वह सिर्फ 15 मिनट के रनटाइम के लिए दिखाई देती हैं। उन्होंने रामाराजू के किरदार में नजर आ रहे रामचरण की पत्नी अल्लूरी सीता की भूमिका निभाई है। महेश भट्ट की बेटी राजमौली की बड़ी फैन हैं और वो हमेशा से उनकी फिल्म में काम करना चाहती थी। इसलिए जब उन्हें ‘आरआरआर मिली तो उन्होंने तुरंत हां कह दिया। भले ही फिल्म में उनका किरदार छोटा हो लेकिन इसके लिए उन्होंने अच्छी फीस की डिमांड की है।

खबरों के अनुसार, आलिया ने रामचरण के अपोजिट में काम करने के लिए 6 करोड़ रुपए की डिमांड की है। मालूम हो कि टॉलीवुड में एक भी एक्ट्रेस को लीड फीमेल का रोल निभाने इतना मेहनतनामा नहीं मिलता। चूंकि आलिया बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेसेस हैं लिहाजा ‘आरआरआर की टीम ने उन्हें मुंह मागी फीस देने के लिए इनकार नहीं किया है। फिल्म में बॉलीवुड के ‘सिंघम फेम अजय देवगन भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.