हिंदी फिल्मों के बिजनेस पर आलिया भट्ट बोलीं:आजकल हम ज्यादा हार्श हो गए हैं

Updated on 07-08-2022 03:14 PM

एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने करियर की शुरुआत से अपनी चॉइस से सरप्राइज करती रही हैं। स्टार किड और अक्सर कमर्शियल फिल्मों की हिस्सेदार रहने के बावजूद उन्होंने ‘उड़ता पंजाब' और ‘हाइवे' जैसी हार्ड हिटिंग फिल्में की हैं। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी हिट फिल्म खाते में दर्ज करने और करियर की बुलंदियों पर भी शादी का फैसला किया। मदरहुड फेज में भी उन्होंने दस्तक दे दी है। अब आज बतौर प्रोड्यूसर और एक्टर वो शाहरुख खान के प्रोडक्शन के साथ फिल्म ‘डार्लिंग्स' भी ला रही हैं। इस पर दैनिक भास्कर से उनकी खास बातचीत-

प्रोड्यूसर बनने का ख्याल कब आया?
मुझे एक्चुअली याद नहीं है कैसे आया? वो बस आ गया। मेरे ख्याल से ‘डार्लिंग्स' पहले आई। फिर प्रोड्युसर बनने का ख्याल आया। शायद मेरे दिल और दिमाग में एक कीड़ा था। वक्त हो गया है कि मैं भी एक प्रोड्युसर बनूं। मैं डायरेक्टर जसमीत की शुक्रगुजार हूं।

फिल्म 'जैसे को तैसा' वाले रिएक्शन पर बेस्ड है?
मैं ये तो नहीं कहूंगी कि ये जैसे को तैसा रिएक्ट करने की बात करती है। हां, बतौर हम्जा और बदरू जो मैं और विजय प्ले कर रहें हैं, उनके संबंध में प्रॉब्लम तो है। लोगों को उस प्रॉब्लम की झलक शायद डोमेस्टिक वॉयलेंस के तौर पर नजर आ रही है। मगर यहां उस प्रॉब्लम को फिक्स या सॉल्व करने की नीयत की कहानी भी है। फिल्म में उस सॉल्युशन के तरीकों पर बात की गई है जिस परिस्थितियों से हम मुंह फेरते लेते है। यहां एक बड़ी बात की गई है कि इंसान या तो सिचुएशन को बदले या खुद को।

शेफाली शाह आपकी मां का किरदार निभा रही हैं, आपने क्या तैयारी की इस रोल के लिए?
ये बात तो मुझे पता नहीं थी। यहां मैं और शेफाली तो साथ में नहीं रहे। मेरे ख्याल से हम दोनों को छुट्टी लेकर साथ रह लेना चाहिए था। वैसे भी इस बाबत मैं और शेफाली बहुत सिमिलर एक्टर हैं। हम मेथड एक्टिंग में नहीं घुसते। हम दोनों स्पॉन्टेनियस हैं। सच कहूं तो हम रिहर्सल के दौरान भी एक्टिंग नहीं करते थे। हम दोनों ही एक्टिंग सदा कैमरा ऑन होने पर टेक में किया करते थे। मुझे नहीं पता होता था कि वो क्या करने वाली हैं सीन में या मैं क्या करने वाली हूं? या डारेक्टर हम सबके साथ अलग अलग वन ऑन वन प्रेप किया था।

फिल्म में आपका किरदार किस मोड में हैं?
दरअसल जब डायरेक्टर जसमीत और मैं पहली बार मिले तो नैरेशन के दौरान ही वो बेहद क्लियर थीं कि फिल्म में बेशक एक मैसेज है। मगर हमें मनोरंजक तरीके से कहानी बयान करें तो उसका ज्यादा गहरा असर होगा। खासकर जो लोग आप को हंसाते हैं, वो आपको डेफिनेटली रूलाएंगे भी। तो यहां हम किरदारों का खूबसूरत कॉम्बिनेशन दे सकते हैं।

दर्शक उनके ह्युमर से कनेक्ट कर जाएंगे। फिर किरदारों की जर्नी का गवाह बन किरदारों से काफी कुछ सीखेंगे। वो अपने पति के साथ डिट्टो वही करना चाहती है, जैसा उसके पति ने उसके साथ किया। बाकी उसके पति ने उसके साथ क्या किया था? उसके बदले में जब मेरे किरदार ने कुछ किया तो उसके नतीजे क्या रहे, उसके लिए तो फिल्म देखनी होगी लोगों को।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.