आलिया भट्ट ने बताया गौरी खान का रिव्यू, बोलीं- उन्हें कुछ भी पसंद नहीं आता

Updated on 27-07-2022 07:24 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने उनकी फिल्म 'Darlings' पर गौरी खान का रिव्यू और रिएक्शन बताया है। आलिया भट्ट के प्रोडक्शन में बनी फिल्म Darlings में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान को-प्रोड्यूसर हैं और उन्हें ये फिल्म पसंद आई है। आलिया भट्ट ने बताया कि गौरी खान को फिल्म पसंद आई है और ये उनके लिए किसी बड़ी जीत से कम नहीं है। लेकिन यहां पर कहानी में एक ट्विस्ट भी है। गौरी खान को पसंद आई आलिया भट्ट की फिल्म

आलिया भट्ट ने बताया कि गौरी खान को बमुश्किल ही कोई चीज पसंद आती है और जब उन्हें पता चला कि गौरी को उनकी फिल्म Darlings आई है तो उन्होंने राहत की सांस ली। आलिया भट्ट ने सोमवार को अपनी अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था और एक बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि गौरी खान ने फिल्म देखने के बाद कैसा रिएक्ट किया।

शाहरुख की पत्नी को मुश्किल ही पसंद आती है कोई चीज
आलिया भट्ट ने बताया, 'मैं बहुत खुश थी कि गौरी को फिल्म पसंद आई थी। मैं सोच रही थी कि अगर गौरी को फिल्म पसंद आ जाती है तो मैं खुद को बहुत किस्मतवाली समझूंगी। ऐसा बहुत मुश्किल से ही कभी होता है। उन्हें कुछ भी पसंद नहीं आता है। हालांकि वो फिल्म की प्रोड्यूसर हैं लेकिन फिर भी ये बात कि उन्हें फिल्म पसंद आई मुझे बहुत राहत दे गई।'

कब और कहां रिलीज होगी आलिया भट्ट की फिल्म Darlings?
आलिया भट्ट न सिर्फ Darlings की प्रोड्यूसर हैं बल्कि वह इस फिल्म में लीड रोल भी प्ले कर रही हैं। आलिया भट्ट के अलावा फिल्म में शेफाली शाह और विजय वर्मा अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन जसमीत के रीन कर रही हैं और ये फिल्म उनका डायरेक्टोरियल डेब्यू है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 5 अगस्त को रिलीज होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.