ए‎लियंस ने अगवा कर युवक की बांह में डाली ‎चिप

Updated on 15-09-2021 05:02 PM
वॉशिंगटन ।  एलियंस ने युवक का अपहरण किया था और उसकी बांह में एक नौनो चिप डाल दी। इसकी वजह से ही उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया और उसे नौकरी से निकाल दिया गया। यह दावा ‎किया है अमेरिका में एक व्यक्ति ने। ए‎लियंस के साथ जांच में बिताए अपने समय को याद करते हुए स्टीव कोलबर्न ने दावा किया कि 'टिपिकल ग्रे' दिखने वाले एलियंस उन्हें 'सैकड़ों बार' यूएफओ पर अगवा करके ले गए थे।
 'कोस्ट टू कोस्ट' शो में इन घटनाओं के बारे में बताते हुए अमेरिकी निवासी ने बताया कि एक घटना ने उन्हें एलियंस के जीवन पर खोज करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपना जीवन इसके लिए समर्पित कर दिया जिसकी वजह से उनकी शादी तक टूट गई। उन्होंने बताया कि इन सब की शुरुआत तब हुई जब उन्होंने अपने एवोकैडो के पेड़ पर एक यूएफओ को मंडराते हुए देखा। इसके बाद एक हरे रंग की रोशनी की किरण ने उन्हें स्पेसशिप के भीतर खींच लिया।उन्होंने याद किया कि उन्हें एक मेडिकल स्टेशन ले जाया गया और एक टेबल पर लेटने के लिए कहा गया। शख्स ने दावा किया कि एलियन ने एक लंबे उपकरण का इस्तेमाल किया जो स्टेनलेस स्टील टयूबिंग के एक टुकड़े की तरह था। उसके अंदर एक फाइबर-ऑप्टिक था जिससे पराबैंगनी प्रकाश निकलता था।स्टीव ने यह भी खुलासा किया कि पैरानॉर्मल की जांच की मांग करने के चलते उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। 
उन्होंने कहा, 'कभी-कभी यह जानना मुश्किल होता है कि कौन सी भावनाएं आपकी हैं और कौन सी एलियंस ने आपके अंदर फिट की हैं।' स्टीव ने कहा कि अपहरण के बाद जिंदगी के प्रति उनका नजरिया पूरी तरह से बदल गया। उन्होंने कहा कि कई बार मनुष्य जो चीजें करते हैं वह सब अप्रासंगिक लगता है। उनकी पत्नी ने भी उनके बदले हुए स्वभाव का अनुभव किया और स्टीव ने दावा किया कि यह घटना उनके तलाक के लिए जिम्मेदार है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.