टूरिस्टों के लिए सब फ्री... 29 दिन, 32 टीम और 64 मैच और 3500 करोड़ लगे हैं दांव पर

Updated on 20-11-2022 04:07 PM
कतर: फुटबॉल के महाकुंभ फीफा विश्व कप 2022 की शुरुआत आज से हो रही है। इस टूर्नामेंट में की मेजबानी कतर कर कर रहा है जहां के 8 स्टेडियमों में विश्व कप के मुकाबले खेले जाएंगे। यह विश्व कप 29 दिनों तक खेला जाएगा जिसमें कुल 32 टीमें भाग ले रही है और इस दौरान 64 मैच खेले जाएंगे। हर चार साल में होने वाले इस विश्व कप की तैयारी के लिए कतर ने पानी की तरह पैसे को बहाया। हजारों करोड़ खर्च कर कतर अब इसका आयोजन करने जा रहा है। वहीं इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों के ऊपर भी पैसों की बारिश होना तय है। ऐसे में आइए जानते हैं फीफा विश्व कप में चैंपियन बनने वाली टीमों से लेकर पहले दौर से बाहर होने वाली टीम के प्राइज मनी के बारे में कि उसे कितनी धनराशि मिलेगी।
इसमें कोई शक नहीं है कि फुटबॉल एक ग्लोबल खेल है। यही कारण है कि विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में इतनी बड़ी संख्या में टीमें हिस्सा लेती। कई देश तो ऐसे भी हैं जो विश्व कप के लिए क्वालीफाई ही नहीं कर पाते हैं। सिर्फ इस खेल की लोकप्रियता के कारण नहीं बल्कि टूर्नामेंट में चैंपियन बनने वाली टीम पर होने वाली इनामी रकम भी खेल के इस महाकुंभ में टीम को भाग लेने के लिए आकर्षित करती है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फीफा विश्व कप में चैंपियन बनने वाली को 344 करोड़ रुपए इनाम के तौर पर मिलेगा।


वहीं फुटबॉल विश्व कप 2022 में कुल प्राइज मनी 3568 करोड़ रुपए है। सिर्फ खिताबी जीतने वाली टीम पर ही पैसों की बारिश नहीं होगी बल्कि रनरअप रहने वाली भी मालामाल हो जाएगी। इस टूर्नामेंट में उप विजेता रहने वाली टीम को 245 करोड़ की धनराशि मिलेगी।

इसके अलावा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 219 करोड़ जबकि चौथे स्थान पर अपना सफर खत्म करने वाली टीम को 202 करोड़ रुपए मिलेंगे।

फिसड्डी टीम को भी मिलेगा करोड़ रुपए

फीफा विश्व कप 2022 में सिर्फ विजेता और उपविजेता टीम ही नहीं सबसे फिसड्डी टीम को भी करोड़ रुपए मिलेंगे। इस टूर्नामेंट में सबसे निचले स्तर पर रहने वाली टीम को भी 72 करोड़ रुपए मिलेंगे। यह धनराशि उस टीम के लिए तय की गई है जो पहले ही दौर से बाहर होगी। ऐसे में अगर फीफा विश्व कप में मिलने वाली प्राइज मनी की तुलना क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेलों में मिलने वाले प्राइज मनी से करें तो भी यह काफी अधिक है। यही कारण है कि पूरे विश्व कप में फुटबॉल का फीवर अपने चरम पर रहता है।


फुटबॉल फैंस के लिए कतर में होगा सब कुछ फ्री

फीफा विश्व कप के लिए दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमी कतर आ चुके हैं। मैच के देखने के लिए लाखों रुपए खर्च कर उन्होंने टिकट खरीदा है। हालांकि इसके बावजूद उन्हें कतर में कई तरह की चीजें फ्री में मिलेगी। दरअसल फीफा विश्व कप का लुत्फ उठाने कतर आए फैंस को यहां एक हैय्या कार्ड दिया जाएगा। यह कार्ड एक तरह से कतर में एंट्री पास की तरह है। इसके बिना देश में भी एंट्री नहीं मिल पाएगी।

कार्ड धारक ही फुटबॉल मैच देखने के लिए स्टेडियम में जा सकेंगे। इस कार्ड से मैच के दिन फैंस फ्री में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। कतर आने वाले बच्चों को भी यह कार्ड जरूरी होगा।

इस हैया कार्ड के लिए फीफा के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के दौरान लोगों को अपना विवरण भरना जिसमें कतर में रुकने की जानकारी के अलावा इमरजेंसी कॉन्टैक्ट आदि की जानकारी देनी होगी। इस कार्ड के होने से कतर में वीजा की जरूरत नहीं होगी और 23 जनवरी 2023 तक फैंस इस कार्ड को दिखाकर रुक सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.