एक क्लिक पर मिलेगी PF की सारी जानकारी, तेजी से होगा क्लेम का निपटान, क्या बदल गया?

Updated on 19-09-2025 01:53 PM
नई दिल्लीकर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने मेंबर पोर्टल पर नई सुविधा 'पासबुक लाइट' लॉन्च की है। इस फीचर की मदद से सब्सक्राइबर अब अपनी ईपीएफ पासबुक का सरल वर्जन सीधे पोर्टल पर देख सकते हैं। इसके लिए अलग से पासबुक वेबसाइट में लॉगिन करने की जरूरत नहीं होगी। इससे मेंबर अपने कॉन्ट्रिब्यूशन, निकासी और बैलेंस को एक ही जगह पर देख सकते हैं। यह जानकारी श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने दी।

अभी तक जब कर्मचारी (ईपीएफ मेंबर) नौकरी बदलते थे तो उनका ईपीएफ अकाउंट ऑनलाइन फॉर्म-13 के जरिए नए नियोक्ता के पीएफ ऑफिस में ट्रांसफर होता था। इसके बाद पुराना पीएफ ऑफिस ट्रांसफर सर्टिफिकेट तैयार कर नए पीएफ ऑफिस भेजता था। अब मेंबर इसे सीधे पीडीएफ फॉर्मेट में मेंबर पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे।

तेज होगा ईपीएफ सेटलमेंट

अभी तक पीएफ ट्रांसफर, सेटलमेंट, एडवांस और रिफंड को मंजूरी देने के लिए उच्च स्तर के अधिकारी की अनुमति जरूरी होती थी। अब इसको आसान कर दिया गया है।

क्या है पासबुक लाइट

EPFO के मेंबर पोर्टल पर अब यह नया फीचर उपलब्ध है। इससे ईपीएफ मेंबर को पासबुक देखने और उसमें दर्ज कॉन्ट्रिब्यूशन, निकासी और बैलेंस की जानकारी पाने के लिए अलग से पासबुक पोर्टल पर लॉगिन करने की जरूरत नहीं होगी। इससे मेंबर को आसानी होगी और पासबुक पोर्टल पर दबाव भी कम होगा। साथ ही, मौजूदा एपीआई को मंबर पोर्टल में जोड़कर सिस्टम को और सरल बनाया गया है। ईपीएफ मेंबर अब ट्रांसफर एप्लिकेशन की स्थिति ऑनलाइन देख सकेंगे। इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी और मेंबर आसानी से अपने पीएफ ट्रांसफर की पुष्टि कर पाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारती एयरटेल लिमिटेड ("भारती एयरटेल" या "कंपनी") ने घोषणा की कि उसके लगभग 100% शेयरधारकों ने अपनी प्रमुख रणनीतिक सहायक कंपनी एयरटेल अफ्रीका पीएलसी में हिस्सेदारी के संकलन के लिए…
Advt.