ऑलराउंडर डेनियल श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए शामिल

Updated on 08-02-2022 05:56 PM

मेलबोर्न ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डेनियल सैम्स को श्रीलंका के खिलाफ आगामी पांच मैचों की घरेलू टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। सैम्स ने बिग बैश लीग (बीबीएल) के 11वें सत्र में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। सैम्स पिछले साल आईसीसी टी-20 विश्व कप के लिए रिजर्व खिलाड़ी के रूप में ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ भी रहे थे।

उन्होंने बीबीएल के 11वें सत्र में सिडनी थंडर्स की ओर से 15 मैचों में 191 रन बनाए और 19 विकेट लिए। इतना ही नहीं उन्होंने मेलबोर्न रेनेगेड्स के खिलाफ एक मैच में तेजी से खेलते हुए 98 रन की नाबाद पारी भी खेली। वहीं एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ट्रैविस हेड हालांकि घरेलू प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलने के कारण श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे। माना जा रहा है कि वह सीरीज के अंतिम दो मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

 वहीं मिचेल मार्श और डेविड वार्नर को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है, जबकि जोश हेजलवुड ने वापसी की है और बेन मैकडरमोट को भी शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच 11 फरवरी को टी-20 सीरीज खेली जाएगी। 13 फरवरी को दूसरा मैच होगा। पहले दोनो मैच सिडनी में खेले जाएंगे जबकि 15 फरवरी को तीसरा मैच कैनबेरा और 18 तथा 20 फरवरी को होने वाले अंतिम दोनो मैच एमसीजी में खेले जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.