टूट गईं 'कंगाल' पाकिस्‍तान की सारी उम्‍मीदें, आईएमएफ ने कर्ज देने से किया इनकार, अब क्‍या दाने-दाने को तरसेगा देश?

Updated on 10-02-2023 07:13 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान और अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष (IMF) के बीच गुरुवार को बेलआउट पैकेज के लिए वार्ता बिना किसी समझौते के खत्‍म हो गई है। पाकिस्‍तान संगठन के साथ 6.5 अरब डॉलर वाले पैकेज के लिए आईएमएफ के साथ वार्ता कर रहा था और बिना किसी नतीजे के ही यह खत्‍म हो गई। यह पाकिस्‍तान की जनता के लिए बड़ा झटका है। हालांकि दोनों पक्ष इस बात पर रजामंद हुए हैं कि उन उपायों को लागू किया जाएगा जिसके जरिए कंगाली से बचने के लिए एक डील की जा सके। आईएमएफ के साथ वार्ता ऐसे समय में खत्‍म हुई है जब उसका विदेशी मुद्राभंडार तीन अरब डॉलर से भी नीचे चला गया है।
टस से मस नहीं हुई IMF की टीम
पाकिस्‍तान की अथॉरिटीज को उम्‍मीद थी कि वो आईएमएफ को अपने अच्‍छे इरादों के बारे में आश्‍वस्‍त कर लेंगे। आईएमएफ को इस बात पर भरोसा नहीं है कि सभी कड़ी शर्तों को पाकिस्‍तान लागू करेगा। मीटिंग में भी अथॉरिटीज उसे इस बात पर जरा भी यकीन दिलाने में असफल रहीं। आईएमएफ की टीम 10 दिनों के दौरे पर पाकिस्‍तान आई थी। गुरुवार को यह दौरा भी बिना किसी समझौते के खत्‍म हो गया। आईएमएफ की टीम को नाथन पोर्टर लीड कर रहे थे।
पाकिस्‍तान पर है IMF को शक
शहबाज सरकार में वित्‍त मंत्री इशाक डार, पोर्टर और उनकी टीम को जरूरी भरोसा दिलाने में पूरी तरह से असफल रहे। डार आईएमएफ की टीम के साथ पिछले कई दिनों से लगातार मीटिंग कर रहे थे। मगर इसके बाद भी उन्‍हें जरूरी लक्ष्‍य हासिल नहीं हो सका। वित्‍त सचिव हामिद याकूब शेख ने कहा कि जरूरी एक्‍शन पर रजामंदी हो गई थी लेकिन इसके बाद भी स्‍टाफ लेवल एग्रीमेंट का ऐलान नहीं हो सका। विश्‍वसनीयता संकट के चलते आईएमएफ पाकिस्‍तान को लोन देने से बच रहा है।
टूट गया शहबाज का वादा
आईएमएफ देश पर अंधविश्‍वास नहीं करना चाहता है। मगर इस बार संगठन की तरफ से काफी कड़ी शर्तें भी पाकिस्‍तान के सामने रख दी गई थीं। गतिरोध को खत्‍म करने के लिए पीएम शहबाज और नाथन पोर्टर के बीच कॉन्‍फ्रेंस लिंक के जरिए बातचीत भी हुई थी। डार ने इस ताजा घटनाक्रम के बाद मीडिया के सामने आने से भी मना कर दिया। डार ने वादा किया था कि गुरुवार को देश के साथ एक गुड न्‍यूज शेयर करेंगे और ऐसा नहीं हुआ।
क्‍या कहा आईएमएफ ने
आईएमएफ की तरफ से कहा गया है कि आने वाले दिनों में इस पूरे मामले पर आने वाले दिनों में वार्ता जारी रहेगी। मगर यह नहीं बताया गया है कि अब अगले दौर की बातचीत कब होगी। नाथन पोर्टर की तरफ से बताया गया है कि वार्ता एक सृजनात्‍मक नतीजे पर खत्‍म हुई है। साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा कि पाकिस्‍तानी अधिकारियों के साथ जो वार्ता हुई उसमें महत्‍वपूर्ण तरक्‍की हुई है। आईएमएफ मिशन चीफ की मानें तो पाकिस्‍तान की सरकार को प्राथमिकताएं तय करनी होंगी। उन्‍होंने बताया कि देश की स्‍थायी राजस्‍व के साथ राजकोषीय स्थिति का मजूबत करना होगा। साथ ही अलक्षित सब्सिडी, सबसे कमजोर और बाढ़ से प्रभावित लोगों को सामाजिक सुरक्षा देना, विदेशी मुद्रा भंडार की कमी को धीरे-धीरे को खत्‍म करना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.