कांग्रेस के ढाई साल में सारे काम ठप्प, अमृत मिशन की खोदी सड़क बनाने में भ्रष्टाचार- अमर

Updated on 05-09-2021 11:46 PM
बिलासपुर।  आज से भाजपा ने निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला। शहर के पांच वार्डो में भाजपा के धरना आंदोलन में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में ढाई साल में सारे काम ठप्प पड़े हुए है नये काम तो दूर सड़को की मरम्मत व नालियों की सफाई भी नही हो रही है। सभी वार्डो में मूलभूत समस्याओं का अम्बार है। अमृत मिशन की खोदी सड़क को बनाने में कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार कर रहे है। पूर्व मंत्री ने शहर सरकार को जनता को बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए तीन माह का अल्टीमेटम दिया है। समस्या का निराकरण नही होने पर कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के निवास का घेराव भाजपा करेगी। आज पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने नेहरू नगर, जरहाभांठा राजीव गांधी चौक, गोड़पारा, सरकंडा तथा टिकरापारा में भाजपा के धरना सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है लोगो के जानमाल की चिंता सता रही है। कांग्रेस शासनकाल में किसी की जमीन सुरिक्षत नही है। भूमाफिया का राजधानी बन गई है बिलासपुर शहर की बेस कीमती जमीन को लूटने का काम कांग्रेसी नेता कर रहे है। आम जनता की कोई सुनवाई नही है ढाई साल में सारे विकास काम ठप्प पड़ गए है। इसलिए वार्ड की जनता को सड़क पर आना पड़ा। तीन माह में यदि जनता की समस्या का निराकरण नही होगा तो कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के घर के सामने धरना भाजपा देगी। जनता को बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। पूर्व मंत्री ने कांग्रेस नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि खोदी सड़क बनाने तथा बिजली मेंटनेश के नाम पर कांग्रेस के नेता कमीशन ले रहे है। रोज बिजली गुल हो रही है, बिजली बिल आधा नही बिजली आधी हो गई है। अब तो बिलासपुर स्मार्ट सिटी को लोग भूल जायेंगे सात साल पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की सौ स्मार्ट सिटी में बिलासपुर को शामिल किया था लेकिन स्मार्ट सिटी का काम थम गया है। 400 करोड़ के अमृत मिशन में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। कांग्रेस को शहर विकास की चिंता नही है। उन्होंने कांग्रेस महापौर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे सभी को बता रहे है कि गलत समय पर महापौर बन गये है भाजपा शासनकाल के स्वीकृत निर्माण कार्य का नारियल फोड़ रहे है। नेहरू नगर में आयोजित भाजपा के धरना में प्रमुख रूप से भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, सुधा गुप्ता, अजीत सिंह भोगल, श्यामजी भाई पटेल, सुकांत वर्मा सहित वार्ड के अनेक नागरिकों ने भी नेहरू नगर में मूलभूत समस्या को लेकर अपनी बात कही। राजीव गांधी चौक में भी पानी निकासी, विद्युत अपूर्ति तथा सड़क निर्माण का मुद्दा भाजपा के धरना में उठा यहॉ पर धरना आंदोलन में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व महापौर उमाशंकर जायसवाल, किशोर राय, धीरेन्द्र केशरवानी, जुगल अग्रवाल, महेश चंद्रिकापुरे, मनीष अग्रवाल, नारायण गोस्वामी, मोनू रजक, शोभा कश्यप, ऋहष उपाध्याय, राजेश बंजारे, जितेन्द्र अंचल, मनीष गुप्ता सहित वार्ड के अनेक नागरिक मौजूद थे। अरपा किनारे मकान तोडऩे का विरोध किया सत्ता आते ही बेघर कर दिया- अमर गोडपारा में धरना सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा और कहा कि जब भाजपा शासनकाल में अरपा के सौंदर्यीकरण की योजना बनाई गई उस समय कांग्रेस के लोग अरपा के सौंदर्यीकरण का विरोध करते हुए नदी किनारे के मकान तोडऩे का विरोध करते थे तथा रैली भी निकाली और कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले नदी किनारे से सैकड़ों परिवारों को हटा दिया गया। सरकंडा में पूर्व मंत्री ने गरीबों के मकान के मामले में स्पष्ट कहा कि भाजपा शासनकाल में मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत जो परिवार जहॉ रह रहा है वही पर मकान बनाकर दिया जाना है लेकिन कांग्रेस ऐसा नही कर रही है। गरीबों को उजाड़ रही है। गोडपारा में भाजपा के धरना आंदोलन में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पार्षद विनोद सोनी, अरविंद बोलर, जगदीश पाण्डेय, मनीष शुक्ला, शरद गुप्ता, मुरली बाजपेयी, दलजीत सिंह, गगन सिंह, सागर श्रीवास, ऋषि सोनी, कुंदन सोनी, आशीष, रजनी सोनी, सारिका सोनी, राहुल सराफ आदि ने सभा को संबोधित किया। वहीं सरकंडा में भाजपा के धरना आंदोलन में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, मंडल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश मिश्रा, विजय ताम्रकार, डीके साहू, महर्षि बाजपेयी, आलोक दुआ, संतोष साहू, जयपाल ध्रुव, राजेश दुसेजा, उमेश मिश्रा, विशाल कुलकर्णी, रामकुमार जायसवाल, गौकरण दुबे, रघुवीर मानिकपुरी, ओंकार तिवारी, परदेशी साहू, संस्कार सोनी के अलावा, वार्ड के नागरिक एवं कार्यकर्ता काफी संख्या में शामिल रहे। आज के धरना आंदोलन में पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा आमनागरिक तथा महिलाओं ने भी भाजपा का समर्थन किया। वार्ड क्र.35 के धरना आंदोलन में आज भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, मंडल अध्यक्ष निर्मल कुमार जीवनानी, पूर्व पार्षद सुरेन्द्र गुम्बर, जयश्री चौकसे, उदय मजूमदार, दीपक सिंह ठाकुर, विजय सलूजा, आसुतोष शर्मा, वल्लभ राव, शेखर पाल, रजनी यादव सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने तथा वरिष्ठ नागरिकों ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने यहॉ के नागरिकों से चर्चा करते हुए बताया कि निगम में तब तक जो भी काम हो रहे है वे भाजपा शासनकाल के स्वीकृत कार्य है नया काम के लिए इनके पास पैसा तक नही है और सड़क नाली की मरम्मत भी नही कर पा रहे है। एलईडी बल्फ भी नही बदल पा रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.