फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप खारिज

Updated on 12-06-2022 10:17 PM

पुर्तगाल के फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप को अमेरिका के न्यायाधीश ने खारिज कर दिया। अमेरिकी मॉडल कैथरीन मेयोर्गा ने आरोप लगाया था कि रोनाल्डो ने 2009 में लास वेगास के एक नाइट क्लब में उसके साथ दुष्कर्म किया।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर अमेरिका में लंबे समय से दुष्कर्म का केस चला। सिविल जज ने शुक्रवार को 42 पन्नों का फैसला सुनाया। फैसले में रोनाल्डो को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है। फैसले में न्यायाधीश ने मेयोर्गा के वकीलों पर उचित मुकदमेबाजी की प्रक्रिया के दुरुपयोग और खुलेआम छल का आरोप लगाया है।

रोनाल्डो ने 2018 में जर्मनी की पत्रिका डेर स्पिगल में इस महिला की पहचान उजागर करने के बाद सफाई दी थी। रोनाल्डो ने ट्वीट कर कहा था- “मेरे ऊपर जो आरोप लगे हैं, उन्हें मैं सिरे से खारिज करता हूं। दुष्कर्म एक घिनौना अपराध है जो मेरी सभी मान्याताओं के खिलाफ है। मैं अपना नाम इस सब से बाहर चाहता हूं। मैं मीडिया को उन बातों का जवाब नहीं देना चाहता जो कुछ लोगों द्वारा मेरा नाम का दुरुपयोग कर अपने प्रचार प्रसार के लिए फैलाई जा रहीं हैं।”

उल्लेखनीय है कि कैथरीन ने दावा किया था कि रोनाल्डो ने लास वेगास के एक नाइट क्लब में 2009 में उसके साथ तब दुष्कर्म किया जब वह इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड से स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड में आए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.