अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी में घुसपैठ की कोशिश करने वाले कथित आईएसआई सेल का भंडाफोड़

Updated on 08-04-2022 07:19 PM

वाशिंगटन अमेरिका ने देश के राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार सीक्रेट सर्विस समेत उसके खुफिया एवं सुरक्षा तंत्र में घुसपैठ की कोशिश करने वाले कथित आईएसआई सेल का भंडाफोड़ किया है। इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी है। एरियन ताहेरजादेह (40) और हैदर अली (35) को दक्षिण पूर्व वाशिंगटन में संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने बुधवार को गिरफ्तार किया था।

उनके खिलाफ आरोप है कि उन्होंने स्वयं को एक अमेरिकी अधिकारी बताकर अपनी गलत पहचान बताई। अदालत में ताहेरजादेह और अली की पेशी के दौरान असिस्टेंट अमेरिकी अटॉर्नी जोशुआ रोथस्टीन ने डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया की अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में मजिस्ट्रेट जज जी माइकल हार्वे से कहा कि अली ने गवाहों से कहा कि वह आईएसआई से संबद्ध है।

 संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने बताया कि अली के पास पाकिस्तान और ईरान के कई वीजा हैं। हमने उसके दावों की सत्यता की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उसने गवाहों के समक्ष दावा किया कि उसके पाकिस्तान की खुफिया सेवा आईएसआई के साथ संबंध हैं।

ताहेरजादेह और अली पर आरोप हैं कि उन्होंने संघीय कानून प्रवर्तन और रक्षा समुदाय के सदस्यों के साथ संबंध बनाने के लिए अमेरिकी गृह मंत्रालय के साथ अपनी झूठी और कपटपूर्ण संबद्धता का उपयोग करने का प्रयास किया। उनके झांसे में आकर उनसे लाभ लेने वाले सीक्रेट सर्विस के चार सदस्यों को जांच लंबित रहने तक प्रशासनिक अवकाश पर भेजा गया है। ताहेरजादेह और अली को अगली सुनवाई तक हिरासत में भेजे जाने का आदेश दिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.