बुखार और चक्कर आने के साथ ही... डॉक्टर ने दिया विनोद कांबली की तबियत पर अपडेट
Updated on
24-12-2024 02:19 PM
मुंबई: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीयत में सुधार हो रहा है। थोड़े दिन पहले खबर आई थी कि उनकी हालत गंभीर है। उन्हें दिमाग में खून के थक्के जमने की वजह से ठाणे के अकृति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हालत में सुधार है। उन्होंने डॉक्टरों के अथक प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया है। 52 वर्षीय कांबली पिछले कुछ समय से अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। दो महीने पहले उन्हें अपनी बाइक से उतरने में तकलीफ हुई थी। हाल ही में मुंबई में रमाकांत आचरेकर मेमोरियल के अनावरण के समय भी उनकी तबियत ठीक नहीं लग रही थी।
डॉक्टर ने बताई कांबली की परेशानी
विनोद कांबली का इलाज कर रहे डॉ. विवेक द्विवेदी ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, 'जब उन्हें शनिवार को भर्ती कराया गया था। तो उन्हें बुखार और चक्कर आने के साथ ही भारी ऐंठन हो रही थी। वह बैठने में सक्षम नहीं थे। भर्ती के समय वह बेहोशी की हालत में भी थे। हमने पूरी जांच की और उसके बाद पता चला कि उन्हें इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन के साथ-साथ यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन भी था। सोडियम थोड़ा कम था, पोटेशियम कम था। यही ऐंठन का कारण था। उनका बीपी भी कम था। हमने उन्हें एंटीबायोटिक्स देना शुरू किया।'
विनोद कांबली का भी आया बयान
एक इंटरव्यू में कांबली ने बताया कि पिछले महीने उन्हें गंभीर यूरिनरी इंफेक्शन के कारण तीन अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। शनिवार रात अचानक उनकी हालत बिगड़ गई थी। अब स्वास्थ्य लाभ की राह पर, कांबली ने अस्पताल के बिस्तर से एक भावुक पल याद किया। उन्होंने डॉक्टर का हाथ पकड़ा, जैसे वे सचिन तेंदुलकर के साथ करते थे। उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए डॉक्टरों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। कांबली ने कहा, 'मैं यहां के डॉक्टरों की वजह से जिंदा हूं। मैं बस इतना कहूंगा कि मैं वो सब कुछ करूंगा जो सर (डॉक्टर का जिक्र करते हुए) मुझसे कहेंगे। लोग वो प्रेरणा देखेंगे जो मैं उन्हें दूंगा।'कांबली का मुस्कुराते हुए यह कहना उनके स्वस्थ होने का अच्छा संकेत है। वह शुरुआती रिपोर्टों से काफी बेहतर दिख रहे थे। उन्होंने डॉक्टरों, अस्पताल के कर्मचारियों और प्रशंसकों का अभिवादन भी किया और उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। कांबली को उनके एक फैन अस्पताल लेकर आये थे। अस्पताल प्रभारी एस सिंह उनके इलाज का पूरा ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर को जीवन भर मुफ्त इलाज का आश्वासन दिया है।
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…