'अमल मलिक दोगला इंसान...' नेहल चुडासमा ने बाहर आते ही निकाली भड़ास, सिंगर को कहा 'बीमार', मेकर्स पर लगाए आरोप

Updated on 28-10-2025 04:25 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में बीते वीकेंड का वार में डबल एविक्शन हुआ। बसीर अली के अलावा नेहल चुडासमा भी एलिमिनेट हो गईं। इससे पहले भी वो एक बार एविक्ट हुई थीं, पर उन्हें सीक्रेट रूम में भेजा गया था और फिर वो नए जोश के साथ शो में लौटी थीं। लेकिन वो ज्यादा दिन नहीं टिक पाईं और बीते रविवार को बेघर हो गईं। नेहल ने शो से बाहर आने के बाद खुलासा किया कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने होस्ट सलमान खान पर अमल मलिक और तान्या मित्तल का पक्ष लेते हुए उनकी आलोचना करने का आरोप लगाया। नेहल ने अमल को 'दोगला' कहा।

नेहल चुडासमा ने अपने एलिमिनेशन पर बात करते हुए 'स्क्रीन' को दिए इंटरव्यू में कहा, 'वो पल वाकई बहुत अजीब था, क्योंकि मैं बिना फोन और परिवार से संपर्क किए घर से बाहर निकली थी। पहले तो मैं सुन्न हो गई, वैनिटी में रोई, समझ नहीं आ रहा था कि मैं इससे कैसे निपटूं। एलिमिनेशन मेरे लिए एक सदमा था। घर पहुंचने के बाद, मेरे परिवार ने बैठकर मुझे शांत किया। बाद में मैंने सोशल मीडिया चेक करने का फैसला किया और मेरा दर्द और बढ़ गया। बाहर मुझे एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देखा गया, जो मैं बिल्कुल नहीं हूं।'

नेहल पर पड़ा है बुरा असर

उन्होंने आगे कहा, 'इस समय मैं टुकड़ों में बिखरी हुई हूं, लेकिन खुद को संभाल रही हूं। इसने मुझ पर बहुत असर डाला है। पिछले दो दिनों में मैं 10-12 बार रोई हूं, मैं पूरी तरह टूट चुकी हूं।'

नेहल ने कहा- मेरे बारे में जो दिखाया गया, वो गलत है

नेहल को सलमान खान ने वीकेंड का वार में 'मैनिपुलेटिव' कहा। इस बारे में वो बोलीं, 'मैंने कभी किसी को मैनिपुलेट नहीं किया। दूसरों के बारे में मेरी अपनी राय थी। मैंने फरहाना को गाइड करने की कोशिश की, क्योंकि मैं खुद को उसकी बड़ी बहन की तरह मानती हूं। लेकिन मैंने कभी भी अपने फैसले उस पर नहीं थोपे। मेरे बारे में जो भी नेरेटिव सेट किया गया, वो सच नहीं थे। अपना पूरी जर्नी के दौरान मुझे बहुत निशाना बनाया गया। हर वीकेंड का वार मुझे डांटा गया। मुझे लगा कि ये सभी नेरेटिव झूठे हैं। और मुझे बहुत दुख हुआ, क्योंकि मैं जानती हूं कि मैं कौन हूं।'

अमल मलिक को कहा दोगला इंसान

अमल मलिक से नेहल खासतौर से नाराज हैं। उन्होंने सिंगर को दोगला कहा और ये भी दावा किया कि मेकर्स उनकी साइड ले रहे हैं। वो कहती हैं, 'मैंने अमल जैसा दोगला इंसान कभी नहीं देखा। दरअसल, मेरे मन में उनके लिए एक सॉफ्ट कॉर्नर था। मैंने हमेशा उन्हें भाई जैसा माना है। इसलिए जब मेरे पास मौका और पावर था, तब भी मैंने उन्हें कभी बुरा नहीं कहा। मुझे लगता है कि यही मेरा सबसे बड़ा अफसोस है। अगर मुझे फिर कभी मौका मिला, तो मैं उन्हें जरूर बुरा कहूंगी। वह ईमानदारी और गरिमा के साथ नहीं खेल रहे हैं। मेकर्स की तरफ से, घर के सभी लोगों को लग रहा है कि अमल का पक्ष लिया जा रहा है।'

अमल को हैं हेल्थ इश्यूज

अमल के हेल्थ इश्यूज के बारे में बात करते हुए नेहल ने कहा, 'हां, दुर्भाग्य से, अमल को कंटीन्यू हेल्थ इश्यूज हो रहे हैं। लंबे समय से उनके पैर के अंगूठे में एक जख्म था और कई दूसरी प्रॉब्लम्स थीं। उनकी हेल्थ कभी पूरी तरह से ठीक नहीं रही। हमने इस बारे में कई लंबी बातचीत भी की हैं। मैं उनसे कहती थी कि आपको अपने शरीर की सभी निगेटिव एनर्जी को बाहर निकालना होगा। हां, वो स्लीप एपनिया मशीन की वजह से अलग सोते हैं, लेकिन इसका उनकी हेल्थ के अप्स और डाउन से कोई लेना-देना नहीं है।'

बसीर संग फेक लव एंगल पर दिया जवाब

नेहल और बसीर अली पर शो में फेक 'लव एंगल' दिखाने के आरोप लगे थे। इसके लिए दोनों निशाने पर थे। बसीर की मां ने नेहल की आलोचना की थी और कहा था कि वो उनके बेटे को अपने गेम प्लान के तहत इस्तेमाल कर रही है। इस पर नेहल ने जवाब दिया, 'मुझे लगता है कि अब बसीर बाहर आ गया है, वह चीजों को साफ देखेगा और अपनी मां को समझाएगा।'

बसीर ने गुस्से में बहुत कुछ कहा

वो आगे कहती हैं, 'जब मैं और बसीर बात नहीं कर रहे थे, तो उसने गुस्से में बहुत सी बातें कहीं। इनमें से कुछ सच नहीं थीं और कुछ बढ़ा-चढ़ाकर कही गईं, क्योंकि वह गुस्से में था। उसने मुझे आलसी कहा, जबकि मैं असल में रोजाना चार घंटे किचन में खड़ी होकर सबके लिए खाना बना रही थी। मैंने उसे यह भी बताया कि वह बहुत ज्यादा कैलकुलेटिव है और मैटेरियलिस्टिक चीजों पर बहुत ज्यादा ध्यान देता है। मैंने ये बात खुलकर और स्पष्ट रूप से कही। मुझे बसीर की मां की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि लोगों को चीजों को अपनी मर्जी से समझने का हक है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.