ऑस्ट्रेलिया की कमाल-धमाल जोड़ी, पति के बाद अब पत्नी IPL में मचाएगी धूम

Updated on 14-02-2023 07:27 PM
मुंबई: वीमेंस प्रीमियर लीग का पहले सीजन का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें 5 टीमें भाग लेंगी। वहीं इस रोचक टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले आईपीएल की तरह महिला प्रीमियर लीग का भी ऑक्शन हो रहा है। 13 फरवरी सोमवार को मुंबई में इस रोचक टूर्नामेंट की नीलामी की जा रही है। जिसमें कुल 409 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही हैं। इसी बीच अब ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज तर्रार गेंदबाज मिचेल स्टार्क की पत्नी एलिसा हेली पर भी ऑक्शन के दौरान पैसों की बारिश हुई है। उनको यूपी वॉरियर्स ने 70 लाख रूपये की रकम देकर अपने साथ जोड़ा है। अब वह भी स्टार्क की तरह वीमेंस आईपीएल में अपना कहर बरपाते हुए नजर आएंगी।
बता दें कि एलिसा हेली ने ऑक्शन में अपना नाम 50 लाख के बेस प्राइस के साथ दर्ज करवाया था। जिसके बाद नीलामी में जब उनका नाम बोली के लिए लिया गया तो फ्रेंचाइजियों के बीच उन्हें खरीदने की होड़ लग गई। लेकिन अंत में बाजी यूपी वॉरियर्स ने मारी। ऐसे में अब पहले महिला आईपीएल सीजन में एलिसा हेली यूपी वॉरियर्स की जर्सी में खेलती हुई नजर आएंगी। वह ऑस्ट्रेलिया की नामी खिलाड़ियों में से एक हैं।
T20 में ऐसा है एलिसा हेली का प्रदर्शन

32 वर्षीय एलिसा हेली 2010 से ऑस्ट्रेलिया के लिए T20 क्रिकेट खेल रही हैं। उन्होंने अब तक खेले गए कुल 137 T20 मुकाबलों में 23.8 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 2355 रन बनाए हैं। जिसमें उनके बल्ले से 1 शतक और 13 अर्धशतक देखने को मिले हैं। वहीं उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इस प्रारूप में नाबाद 148 रन रहा है। बहरहाल, अब आगामी महिला आईपीएल में उनकी टीम को हेली से कुछ इस तरह के प्रदर्शन की ही उम्मीद होगी।
इसके अलावा बात करें वीमेंस आईपीएल की तो, 4 मार्च 2023 से इस दिलचस्प लीग का आगाज होने जा रहा है। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स हिस्सा लेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.