अंतरिक्ष में दिखेगा अद्भुत नजारा, छठे ग्रह को देखने के लिए हो जाएं तैयार, जानें कब यूरेनस देगा दर्शन

Updated on 16-09-2023 04:05 PM
वॉशिंगटन: आपने आसमान में चमकते सितारों को देखा होगा। इनमें भी संभव है कि पांच ग्रहों की टिमटिमाती रोशनी कभी देखी हो। लेकिन एक छठा ग्रह भी है जिसे बिना किसी टेलीस्कोप की सहायता के देखा जा सकता है। इस ग्रह का नाम यूरेनस है। इस हफ्ते यह एक ऐसी स्थिति में है, जिसके कारण यह हमारे आकाश में अच्छी तरह दिखाई दे सकता है। क्योंकि आसमान में चांद नहीं है, इसलिए इसे देख पाना और भी आसान होगा। अंधेरी और साफ रातों में भी यह नग्न आंखों से बमुश्किल दिखाई देता है। लेकिन इस समय यह +5.7 की तीव्रता पर चमक रहा है। इस पैमाने में अगर संख्या बढ़े तो बढ़ते चमक का प्रतिनिधित्व करता है।

यूरेनस इस समय नग्न आंखों से दिखाई देने वाली सीमा के करीब है। यह एरीस तारामंडल (Aries Constellation) में देर शाम के समय दिखाई देता है। आधी रात तक यह पूर्वी क्षितिज से सीधे ऊपर बिंदु तक लगभग एक तिहाई रास्ते पर स्थित होगा। इस दौरान यह दो प्रमुख तारों के बीच में होगा। इसके पश्चिम में बृहस्पति ग्रह होगा। वहीं, पूर्व में प्लीएड्स तारा समूह होगा। एक छोटे दूरबीन के सहारे आपको हल्के हरे रंग की रोशनी दिखेगी। अगर आपके पास टेलीस्कोप हुआ तो आपको यह और भी साफ दिखाई देगा।

यूरेनस के हैं 27 चंद्रमा

यूरेनस सूर्य से 3.2 अरब किमी दूर है। इसका व्यास 51,200 किमी है। नासा के वॉयजर-2 ने फ्लाईबाई के दौरान चुंबकीय डेटा का अध्ययन किया, जिससे पता चला कि यह अपनी धुरी पर 17.4 घंटे में घूमता है। अभी तक यूरेनस के 27 ज्ञात चंद्रमा हैं। यह सभी ग्रह की भू-मध्य रेखा की कक्षा में हैं। इसके छल्ले भी हैं, जो लगभग अपारदर्शी हैं। इन छल्लों को 1978 में खोजा गया था।

चट्टानी है इसका कोर

वैज्ञानिक मानते हैं कि इसका कोर चट्टानी है, जो पानी, मीथेन और अमोनिया के तरल आवरण से घिरा है। इसका वातावरण हाइड्रोजन, हीलियम, मीथेन और थोड़ी मात्रा में एसिटिलीन और हाइड्रोकार्बन से बना है। यह ग्रह 98 डिग्री पर झुका है, जिसके कारण यहां ऋतुएं बेहद सख्त होती हैं। यहां उत्तरी ध्रुव में जब सूर्य निकलता है तो यह पृथ्वी के 42 वर्षों तक रहता है। इसके बाद अगले 42 वर्ष अंधेरे में रहते हैं। इसे सूर्य का एक चक्कर लगाने में 84 साल लगते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
 12 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2028 में एक और कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि अमेरिकी कानून के तहत उनके…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बलूचिस्तान के लोगों ने कल यानि 11 अगस्त को धूम धाम से अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया है। बलूचों ने पाकिस्तान से आजादी का ऐलान कर दिया है और देश…
 12 August 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत इस महीने के आखिर में अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है…
 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
Advt.