Amazon ने Echo Dot Max और Echo Studio लॉन्च

Updated on 29-05-2026 10:35 AM

भोपाल : Amazon ने भारत में Alexa के साथ अपने Echo Dot Max और Echo Studio स्मार्ट स्पीकर लॉन्च किए। ये स्मार्ट स्पीकर प्रीमियम ऑडियो अनुभव प्रदान करने के लिए बनाए गए हैं। Echo Dot Max में Echo Dot (5th Gen) के मुकाबले लगभग 3एक्स बेस मिलता है। Echo Studio Dolby Atmos के साथ स्पैशियल ऑडियो प्रदान करता है। ये दोनों डिवाईस फास्ट परफॉर्मेंस के लिए Amazon की AZ3 कस्टम सिलिकॉन चिप से पॉवर लेती हैं। इनमें Omnisense टेक्नोलॉजी है, जो प्रेज़ेंस, मोशन और टेंपरेचर डिटेक्शन के साथ ऑटोमेटेड स्मार्ट होम रूटीन को संभव बनाती है। Echo Dot Max और Echo Studio बिल्ट-इन Alexa के साथ आते हैं, ताकि ग्राहक अपनी वॉईस की मदद से आसानी से म्यूज़िक चला सकें, Alexa-कॉम्पैटिबल स्मार्ट होम अप्लायंस चला सकें और दैनिक काम आसानी से संभाल सकें, जिनमें टाईमर/अलार्म सेट करने, मौसम की जानकारी लेने, या शॉपिंग लिस्ट बनाने जैसे काम शामिल हैं। मालविका जेठवानी, Echo एवं स्मार्ट होम कंट्री लीड, Amazon इंडिया ने कहा, ‘‘Echo Dot Max और Echo Studio के साथ हम ऐसा प्रीमियम ऑडियो अनुभव पेश कर रहे हैं, जो स्मार्ट स्पीकर के मानक बढ़ा देगा। Echo Dot Max रिडिज़ाईंड ऑडियो आर्किटेक्चर की मदद से बेहतर बेस प्रदान करता है, वहीं Echo Studio Dolby Atmos के साथ स्पेशियल ऑडियो पेश करता है। इन दोनों में Alexa बिल्ट-इन है। लेकिन हमें यह भी मालूम है कि आज के स्मार्ट स्पीकर का उपयोग केवल ऑडियो के लिए नहीं होता है, बल्कि वो स्मार्ट होम कंट्रोल सेंटर भी होते हैं। वो हमारे ग्राहकों के डेली असिस्टैंट और फैमिली कंपेनियन भी हैं। इसलिए इन दोनों डिवाईस में Omnisense टेक्नोलॉजी दी गई है। यह हमारा एक कस्टम सेंसर प्लेटफॉर्म है, जो रूम में किसी की भी मौजूदगी का अनुमान लगा लेता है, मोशन को पहचान लेता है और तापमान को भी माप लेता है। इसलिए यह स्मार्ट होम फुर्ती से प्रतिक्रिया देता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम एक ही डिवाईस में प्रीमियम ऑडियो, इंटैलिजेंट ऑटोमेशन और Alexa पेश करने वाली इन नई डिवाईस के लिए भारत के ग्राहकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।’’

Echo Dot Max Amazon का अब तक का सबसे अच्छा Echo Dot है। इसमें Echo Dot (5th Gen) के मुकाबले लगभग 3एक्स बेस है। यह रूम फिलिंग साउंड देता है, जो किसी भी स्पेस के अनुसार अपने आप अनुकूलित हो जाती है। Echo Dot Max में डीप बेस के लिए ऑप्टिमाईज़्ड हाई-एक्सकर्शन वूफर और क्रिस्प हाई नोट्स के लिए कस्टम ट्वीटर के साथ के साथ एक सॉफिस्टिकेटेड टू-वे स्पीकर सिस्टम है। इस रिडिज़ाईंड ऑडियो आर्किटेक्चर से पिछली जनरेशन के Echo Dot के मुकाबले दोगुना एयर स्पेस मिलती है, जिससे बेस जनरेशन की परफॉर्मेंस और एफिशियंसी में सुधार होता है। Echo Studio रूम के अनुसार ढलने वाली स्पैशियल ऑडियो और Dolby Atmos के साथ ट्रू सराउंड साउंड अनुभव प्रदान करता है। यह ऑडियो में क्लैरिटी और डेप्थ को जोड़ देता है। इसमें शक्तिशाली हाई-एक्सकर्शन वूफर है, जो डीप और इमर्सिव बेस प्रदान करता है। तीन फुल रेंज के ड्राईवर इस तरह से प्लेस किए गए हैं, जिससे रूम फिलिंग साउंड उत्पन्न होती है। Echo Studio एक नए कॉम्पैक्ट मॉडर्न स्फेरिकल डिज़ाईन और 3डी निट फैब्रिक में आता है, ताकि एकाउस्टिक ट्रांसपैरेंसी बनी रहे।

Echo Dot Max और Echo Studio के साथ ग्राहक अपने पसंदीदा म्यूज़िक, पोडकास्ट, या ऑडियोबुक्स सुन सकते हैं, जो Amazon म्यूज़िक, एप्पल म्यूज़िक, स्पॉटिफी, जियोसावन, या ऑडिबल जैसे सर्विस प्रोवाईडर द्वारा प्रदान की जाती हैं। (सदस्यता शुल्क लागू हो सकता है)

ग्राहक इन नई डिवाईस से लाईट, एसी, फैन और प्लग जैसे Alexa कॉम्पैटिबल स्मार्ट होम अप्लायंस पेयर और कंट्रोल कर सकते हैं। इनमें Amazon का कस्टम सेंसर प्लेटफॉर्म, Omnisense भी दिया गया है, जो एम्बियंट ए.आई के लिए बनाया गया है। यह ऑडियो, अल्ट्रासाउंड, वाईफाई राडार, और एक्सेलेरोमीटर जैसे सेंसर और सिग्नल का उपयोग करके व्यक्तिगत, प्रोएक्टिव और हैल्पफुल Alexa अनुभव प्रदान करता है, जो स्मार्ट होम ऑटोमेशन में बहुत उपयोगी होते हैं। Echo Dot Max और Echo Studio में बिल्ट-इन स्मार्ट होम हब हैं, जो सरल सेटअप के लिए विभिन्न कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल (वाई-फाई, ज़िग्बी, थ्रेड, मैटर, ब्लूटूथ) को सपोर्ट करते हैं। Echo Dot Max स्मार्ट होम हब के साथ आने वाली पहली Echo Dot लाईन-अप है।

ये नए Echo स्मार्ट स्पीकर फास्ट परफॉर्मेंस के लिए कस्टम डिज़ाईन की सिलिकॉन चिप के साथ आते हैं। Echo Dot Max में AZ3 चिप और Echo Studio में और आधुनिक AZ3 प्रो चिप लगी है। इन दोनों डिवाईस में AZ3 की मदद से वेक-वर्ड को पहचानने की Alexa की क्षमता लगभग 50 प्रतिशत बढ़ गई है, जिससे बेहतर कन्वर्सेशन डिटेक्शन संभव हुआ है।  ग्राहक अधिकतम 5 Echo Studio या Echo Dot Max डिवाईस को कॉम्पैटिबल फायर टीवी स्टिक से कनेक्ट करके मिनटों में Alexa होम थिएटर बना सकते हैं।

Echo Dot Max और Echo Studio में प्राईवेसी कंट्रोल की अनेक लेयर हैं। इसमें माईक्रोफोन ऑन/ऑफ बटन और Alexa ऐप में वॉईस रिकॉर्डिंग को देखने और डिलीट करने की क्षमता शामिल है। Alexa और Echo डिवाईस किस प्रकार प्राईवेसी की रक्षा करती हैं, यह जानने के लिए Alexa प्राईवेसी हब पर विज़िट करें। Echo Dot Max ग्रेफाईट, एमेथिस्ट और ग्लेशियल व्हाईट कलर्स में 10,999 रुपये में Amazon.इन और Flipkart पर उपलब्ध है। Echo Studio ग्रेफाईट और ग्लेशियर व्हाईट कलर्स में 23,999 रुपये में Amazon.इन और Flipkart पर उपलब्ध है। प्राईम मेंबर्स को Amazon.इन पर Amazon पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से की जाने वाली हर खरीद पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलता है, साथ ही पूरे भारत में फ्री और फास्ट डिलीवरी भी मिलती है।

नए Echo स्मार्ट स्पीकर जनरेटिव ए.आई द्वारा पॉवर्ड Amazon असिस्टैंट, Alexa+ भारत में उपलब्ध होने के बाद इसके साथ कॉम्पैटिबल होंगे। इस जुलाई भारत में प्राईम डे के दसवें एडिशन का आयोजन किया जाएगा। इस एडिशन में प्राईम मेंबर्स को बेहतरीन डील, ज्यादा बचत, आकर्षक नए लॉन्च, ब्लॉकबस्टर एंटरटेनमेंट आदि उपलब्ध होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारती एयरटेल लिमिटेड ("भारती एयरटेल" या "कंपनी") ने घोषणा की कि उसके लगभग 100% शेयरधारकों ने अपनी प्रमुख रणनीतिक सहायक कंपनी एयरटेल अफ्रीका पीएलसी में हिस्सेदारी के संकलन के लिए…
Advt.