अमेज़न पे श्रीराम फाइनेंस ,बजाज फाइनेंस और पांच बैंकों की साझेदारी से फिक्स्ड डिपॉज़िट करेगा

Updated on 06-01-2026 04:04 PM

भोपाल: अमेज़न पे ने फिक्स्ड डिपॉज़िट की शुरुआत की घोषणा की, जो भारत में उसके वित्तीय सेवा इकोसिस्टम के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम है। दो प्रमुख एनबीएफसी श्रीराम फाइनेंस और बजाज फाइनेंस और पांच बैंकों शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, साउथ इंडियन बैंक, स्लाइस और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ रणनीतिक साझेदारी के ज़रिए, अमेज़न पे देशभर के लाखों ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉज़िट विकल्प उपलब्ध करा रहा है।अब ग्राहक अमेज़न पे पर सिर्फ 1,000 रुपये से फिक्स्ड डिपॉज़िट खोल सकते हैं और इसके लिए उन्हें हर बैंक में अलग.अलग सेविंग अकाउंट खोलने की जरूरत नहीं होगी। साझेदार संस्थान 8% प्रति वर्ष तक की ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं।सभी साझेदार वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 0.5% ब्याज प्रदान करते हैं। वहीं श्रीराम फाइनेंस महिला निवेशकों को 0.5% तक अतिरिक्त ब्याज देता है।

अमेज़न पे के सीईओ विकास बंसल ने कहा भारत में फिक्स्ड इनकम इंस्ट्रूमेंट्स काफी लोकप्रिय हैं, क्योंकि इनकी संरचना सरल होती है, रिटर्न सुनिश्चित होता है और जोखिम कम होता है। नए साल की शुरुआत में इस लॉन्च के साथ हम ग्राहकों के लिए विकल्पों का विस्तार कर रहे हैं और उन्हें अपनी बचत पर बेहतर रिटर्न पाने में मदद कर रहे हैं, ताकि वे 2026 के अपने वित्तीय लक्ष्यों के लिए मजबूत आधार बना सकें।यह भारतीय ग्राहकों की विविध जरूरतों को पूरा करने वाले एक व्यापक वित्तीय समाधान इकोसिस्टम बनाने की हमारी यात्रा का एक और कदम है।

यह लॉन्च अमेज़न पे के एक पेमेंट प्लेटफॉर्म से पूर्ण वित्तीय साथी बनने की यात्रा को आगे बढ़ाता है।अमेज़न पे पहले से ही यूपीआई पेमेंट्स,क्रेडिट सॉल्युशन्स, बिल पेमेंट्स, ट्रैवल बुकिंग जैसी सेवाएं प्रदान करता है और अब निवेश उत्पाद भी इसमें शामिल हो गए हैं। साझेदार बैंकों के साथ की गई फिक्स्ड डिपॉज़िट पर प्रति जमाकर्ता प्रति बैंक 5 लाख रुपये तक की बीमा सुरक्षा, डिपॉज़िट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (डीआईसीजीसी )  के तहत मिलती है, जो भारतीय रिज़र्व बैंक की सहायक संस्था है इससे ग्राहकों को आकर्षक रिटर्न के साथ रेगुलेटरी प्रोटेक्शन भी मिलता है।

ग्राहक अमेज़न पे के माध्यम से सीधे फिक्स्ड डिपॉज़िट फीचर का उपयोग कर सकते हैं, जहां वे साझेदार संस्थानों के ऑफर्स की तुलना कर सकते हैं, अपनी पसंद का बैंक या एनबीएफसी और अवधि चुन सकते हैं, और पूरी ओपनिंग प्रोसेस को एक आसान और यूजर.फ्रेंडली डिजिटल इंटरफेस के ज़रिए पूरा कर सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.