अंबुजा सीमेंट की कमाई बढ़ी तब भी घट गया मुनाफा, SIS को तो हो गया नुकसान

Updated on 31-01-2026 01:02 PM
मुंबई: अडानी ग्रुप (Adani Group) की सीमेंट बनाने वाली कंपनी अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements Ltd) ने दिसंबर तिमाही में अपने मुनाफे में भारी गिरावट दर्ज की है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 2,158 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस साल यह घटकर सिर्फ 204 करोड़ रुपये रह गया है। यह 91% की बड़ी गिरावट है। सेक्युरिटी सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली कंपनी SIS Limited को तो इस तिमाही नुकसान हो गया है। शेयर बाजार में जहां अंबुजा सीमेंट्स के शेयर लुढ़के हैं वहीं एसआईएस के शेयर चढ़ गए।

अंबुजा सीमेंट की बढ़ी कमाई

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर की तिमाही के दौरान अंबुजा सीमेंट्स की कमाई बढ़ी है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू (कमाई) 20% बढ़कर 10,181 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 8,498 करोड़ रुपये था। लेकिन, मुनाफे में 91 फीसदी की भारी कमी हुई है। अगर पिछली तिमाही से तुलना करें, तो भी मुनाफे में 88% की गिरावट आई है। इस साल सितंबर की तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1,766 करोड़ रुपये रहा था। यह दिसंबर की तिमाही में घटकर 204 करोड़ रुपये रह गया है। लेकिन, कमाई के मामले में 12% की बढ़ोतरी हुई है। सितंबर तिमाही में कंपनी की कमाई 9,130 करोड़ रुपये थी, जो दिसंबर तिमाही में 10,181 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी के हिसाब से देखें तो

अंबुजा सीमेंट्स ने एक और आंकड़ा शेयर किया है। अगर उनके बताए गए तरीके से मुनाफे को देखें, तो दिसंबर तिमाही में यह 378 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल की तुलना में 258% ज्यादा है। कंपनी के प्रति टन सीमेंट पर EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और एमोर्टाइजेशन से पहले की कमाई) में भी 31% की बढ़ोतरी हुई है। यह 718 रुपये प्रति टन रहा। मार्जिन भी 13.2% तक पहुंच गया, जो पिछले साल से 2.9% ज्यादा है। अंबुजा सीमेंट्स ने कहा है कि उनकी सीमेंट की बिक्री (वॉल्यूम ग्रोथ) इंडस्ट्री के औसत से दोगुनी रही। उन्होंने ट्रेड सेल्स और प्रीमियम सीमेंट पर ज्यादा ध्यान दिया, जिससे उन्हें अच्छी कीमत मिली और बिक्री भी बढ़ी। कंपनी की कुल सीमेंट उत्पादन क्षमता 109 MTPA (मिलियन टन प्रति वर्ष) है। कंपनी की बैलेंस शीट भी मजबूत दिख रही है। आप जानते ही हैं कि यह अडानी ग्रुप की कंपनी है और इसका नेट वर्थ 69,854 करोड़ रुपये है। कंपनी पर कोई कर्ज नहीं है। कंपनी का कहना है कि उनके पास अच्छा कैश फ्लो है, जिससे वे अपनी विस्तार योजनाओं को जारी रख पाएंगे।

Q3 में SIS आई नुकसान में

इस तिमाही SIS की नेट सेल्स 1,396 करोड़ रुपये रही, जो दिसंबर 2024 के 1,254 करोड़ रुपये से 11.28% ज्यादा है। हालांकि, SIS को दिसंबर 2025 की तिमाही के दौरान 174.83 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ है। इससे एक साल पहले यानी दिसंबर 2024 में इसे 48.14 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। यह 463.21% की गिरावट है। कंपनी के EBITDA में भी थोड़ी कमी आई है। इस साल दिसंबर की तिमाही में यह 83.81 करोड़ रुपये रहा है जबकि पिछले साल यह 87.90 करोड़ रुपये था।

शेयर का क्या है हाल

शेयर बाजार में आज अंबुजा सीमेंट्स के शेयर 4.81 फीसदी लुढ़क गए। बीएसई में इसके शेयर 25.80 फीसदी घट कर 510.20 रुपये पर बंद हुए। हालांकि आज SIS Ltd के शेयर चढ़ गए। बीएसई में 28 जनवरी 2026 को इसके शेयर 336.30 रुपये जबकि NSE में भी 336.30 रुपये पर बंद हुए। वैसे पिछले 6 महीनों में इन शेयरों ने -13.38% का रिटर्न दिया है और पिछले 12 महीनों में -1.64% का रिटर्न दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.