अमेरिका- टेक्सास के सैंट एंटोनियो में ट्रैक्टर-ट्रेलर में 46 लोग मृत मिले, मचा हड़कंप

Updated on 28-06-2022 09:32 PM

सैन एंटोनियो अमेरिका के दक्षिण-पश्चिम टेक्सास प्रांत के सैन एंटोनियो शहर में एक ट्रैक्टर-ट्रेलर के अंदर 46 लोगों के मृत मिलने की घटना से यहां हड़कंप मच गया जबकि 16 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के प्रवासियों की तस्करी से जुड़े होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रमुख विलियम मैकमैनस ने बताया कि सोमवार शाम करीब छह बजे मदद के लिए चीख-पुकार सुनकर घटनास्थल पर मौजूद शहर के एक कर्मी को स्थिति का अंदाजा हुआ। अधिकारी ट्रैक्टर-ट्रेलर के पास पहुंचा, तो उसने उसके बाहर जमीन पर एक शव देखा। दमकल विभाग के प्रमुख चार्ल्स हुड ने बताया कि प्रचंड गर्मी की वजह से बीमार पड़े जिन 16 लोगों को अस्पतालों भर्ती कराया गया है, उनमें से 12 वयस्क और चार बच्चे हैं। मरीजों का शरीर तप रहा था और ट्रेलर में पानी बिल्कुल नहीं था।


मैकमैनस ने बताया कि मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वे मानव तस्करी से जुड़े थे या नहीं। पिछले कुछ दशकों में मैक्सिको से अमेरिकी सीमा पार करने के प्रयास में मारे गए हजारों लोगों की घटना में यह सबसे घातक त्रासदी हो सकती है। 2017 में सैन एंटोनियो के वॉलमार्ट में खड़े एक ट्रक के अंदर फंसने से 10 प्रवासियों की मौत हो गई। 2003 में सैन एंटोनियो के दक्षिण-पूर्व में एक ट्रक में 19 प्रवासी मिले थे।

 बता दें कि इससे सूर्व साउथ अफ्रीका में एक नाइटक्लब में 21 स्टूडेंट्स के शव मिले थे। मृत बच्चे हाई स्कूल की परीक्षा खत्म होने के बाद जश्न मनाने के लिए क्लब में गए हुए थे। एक पुलिस ऑफिसर के मुताबिक, मारे गए बच्चों के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले थे। घटना में मारे गए स्टूडेंट्स की उम्र 13-17 साल बताई गई। ब्रिगेडियर थेम्बिंकोसी किनाना ने कहा था- ‘हमें सूचना मिली कि साउथ अफ्रीका के सीनरी पार्क के पास एक नाइटक्लब में 21 स्टूडेंट्स की मौत हो गई है। 8 लड़कियों और 13 लड़कों के शव मिले हैं। 17 शव क्लब के अंदर से मिले। 4 बच्चों की मौत इलाज के दौरान हो गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.