अमेरिका- दो सिर और छह पैरों वाला विचित्र कछुआ बना आकर्षण का केंद्र

Updated on 18-10-2021 09:51 PM

वॉशिंगटन अमेरिका में एक विचित्र प्रकार के कछुए के दुनियाभर में चर्चा है। इस कछुएं के दो सिर हैं। यह बेहद दुर्लभ जीव है जिसकी खोज दो हफ्ते पहले की गई थी। कछुए के दो सिर और छह पैर हैं। कछुए को एक वाइल्डलाइफ सेंटर लाया गया है जहां पशु चिकित्सक इसके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। दो सिरों के साथ पैदा होने की दुर्लभ स्थिति को बाईसेफली कहा जाता है। नवजात कछुआ दो जुड़े हुए जुड़वा कछुओं की तरह लगता है जिनके सिर अलग-अलग हैं।

पानी में दोनों सिर सांस लेने के लिए अलग-अलग ऊपर आते हैं और प्रत्येक सिर अपने तीन पैरों के सेट को नियंत्रित करता है। एक्स रे में देखा जा सकता है कि शेल के नीचे छिपे कछुए के शरीर के आंतरिक अंग अलग-अलग हैं। एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी देते हुए कहा गया कि दोनों कछुओं की रीढ़ की हड्डी भी अलग-अलग है। केप वाइल्ड लाइफ की एक फेसबुक पोस्ट के मुताबिक बाईसेफली की स्थिति दुर्लभ होती है। इसके लिए अनुवांशिक और पर्यावरण दोनों ही कारक जिम्मेदार हो सकते हैं।


कछुए के जोड़े की खोज ब्रानस्टेबल में एक संरक्षित नेस्टिंग साइट से की गई और इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जुड़े हुए इंसानों की तरह ये कछुए आपस में जुड़े हुए हैं लेकिन इनके शरीर के कुछ हिस्से अलग और स्वतंत्र हैं। फेसबुक पोस्ट में कहा गया है कि चिकित्सकों की टीम इनके बारे में और अधिक जानने के लिए उत्सुक है। सेंटर में आते समय इनका वजन 6.5 ग्राम था जो अब 9 ग्राम हो चुका है। पोस्ट में कहा गया है कि यह आश्चर्यजनक इसलिए है क्योंकि इस दुर्लभ स्थिति वाले जीव ज्यादातर लंबा या अच्छा जीवन नहीं जी पाते। लेकिन इन कछुओं ने एक उम्मीद जगाई है।

 दो हफ्ते से कछुए सेंटर की देखरेख में है और लगातार बेहतर हो रहे हैं। ये खा रहे हैं, तैर रहे हैं और इनका वजन भी बढ़ रहा है। इनके दिमाग के भीतर झांककर देखना तो संभव नहीं है लेकिन ऐसा प्रतीत होता है जैसे दोनों साथ मिलकर अपने आसपास के वातावरण को नियंत्रित करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.