अमेरिका ने माना- भारत सहयोगी ही नहीं, बड़ी शक्ति होगा:व्हाइट हाउस एशिया के संयोजक ने बोले- भारत की अपनी अलग रणनीतिक पहचान है

Updated on 10-12-2022 06:07 PM

अमेरिका ने कहा है कि भारत केवल अमेरिका का सहयोगी नहीं, बल्कि एक बड़ी ताकत होगा। व्हाइट हाउस एशिया के को-ऑर्डिनेटर कर्ट कैंपबेल ने गुरुवार को कहा- पिछले 20 साल में भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों में न केवल तेजी आई, बल्कि रिश्ते भी बेहद मजबूत ‌हुए हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध केवल चीन को लेकर चिंता के कारण नहीं बने हैं, बल्कि हमारे समाजों के बीच महत्वपूर्ण तालमेल पर आधारित हैं। भारत की तुलना में अन्य किसी देश के साथ द्विपक्षीय संबंधों में इतनी मजबूत नहीं हुई है।

कैंपबेल बोले- भारत एक और बड़ी ताकत बनेगा
कैंपबेल ने कहा कि अमेरिका को तकनीक और अन्य मुद्दों पर एक साथ काम करते हुए अपनी क्षमता का और भी ज्यादा निवेश करने और लोगों के बीच संबंधों को बढ़ाने की जरूरत है। भारत की अपनी अलग रणनीतिक पहचान है। भारत स्वतंत्र, ताकतवर राष्ट्र बनने की क्षमता रखता है। वह एक और बड़ी ताकत बनेगा।

कैंपबेल ने कहा कि हमें अंतरिक्ष, शिक्षा, जलवायु परिवर्तन या फिर तकनीक के मुद्दे पर एक साथ काम करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने माना कि राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके प्रशासन ने जब क्वाड को लीडर के लेवल पर ले जाने का फैसला किया तो भारत का नजरिया अस्पष्ट था।

बाइडेन के भाषणों का हिंदी में होगा अनुवाद
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के भाषणों को हिंदी और दूसरी एशियाई भाषाओं में ट्रांसलेट करने की मांग की जा रही है। प्रेजिडेंशियल कमिशन ने राष्ट्रपति कार्यालय के सामने अपने विचार रखे हैं। जिनमें कहा है कि अमेरिका की राजनीति में लगातार एशियाई मूल के लोगों की भूमिका बढ़ रही है।

ऐसे में राष्ट्रपति के भाषण उनकी भाषाओं में मौजूद होने चाहिए। फिलहाल राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के भाषण केवल अंग्रेजी में होते हैं। जिसके चलते उनके संदेश 2 करोड़ से ज्यादा लोगों तक उनकी मूल भाषा में नहीं पहुंच पाता है। राष्ट्रपति के एडवाइजरी कमिशन के सामने यह प्रस्ताव अमेरिकी- भारतीय कम्युनिटी के नेता अजय जैन भुटोरिया ने रखा था। जिसे कमिशन ने स्वीकार कर लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.