रूसी एयरपोर्ट पर बवाल के पीछे अमेरिका और यूक्रेन... पुतिन के आरोपों पर अब आया व्‍हाइट हाउस का जवाब

Updated on 31-10-2023 02:17 PM
मॉस्‍को: रविवार को रूस के दागेस्‍तान में जो कुछ भी हुआ, राष्‍ट्रपति व्‍ल‍ादिमीर पुतिन ने उसके लिए यूक्रेन और पश्चिमी देशों को दोषी ठहरा दिया है। पुतिन का कहना है कि इजरायल विरोधी दंगों का मकसद पूरे रूस में अशांति पैदा करना था। दागेस्‍तान के मखाचकाला एयरपोर्ट को उस समय बंद करना पड़ गया जब यहां तेल अवीव से एक आई एक फ्लाइट ने लैंडिंग की। इस फ्लाइट के आते ही सैंकड़ों लोगों की भीड़ एयरपोर्ट के रनवे तक पहुंच गई। फ्लाइट में इजरायल का एक नागरिक सवार था। कई लोगों के हाथों में फिलिस्‍तीन के झंडे थे और ये इस्‍लामिक नारे लगा रहे थे। पुतिन के दावे को अमेरिका ने मानने से इनकार कर दिया है।

पश्चिमी देश जिम्‍मेदार
दागेस्‍तान, रूस का वह हिस्‍सा है जहां पर मुस्लिम आबादी सबसे ज्‍यादा है। इस घटना के पीछे इजरायल-हमास जंग को बड़ी वजह माना जा रहा है। माना जा रहा है कि जो लोग एयरपोर्ट में दाखिल हुए, वो गाजा में इजरायल के हमलों से नाराज थे। सुरक्षा बलों ने हालात को काबू में कर लिया और करीब 60 लोगों को गिरफ्तार किया। पुतिन ने रूस की सुरक्षा परिषद की एक बैठक में कहा, माखचकाला में हुई घटनाओं के पीछे पश्चिम के स्‍पेशल सर्विस एजेंट्स का हाथ है।

क्‍या हुआ था दागेस्‍तान में

पुतिन का कहना था कि यूक्रेन से सोशल नेटवर्किंग के जरिए इन्‍हें उकसाया गया था। उनके शब्‍दों में, 'इस तरह की अराजकता को कौन फैला रहा है और इसका फायदा किसे होगा, यह सबको पहले से ही मालूम है।' पुतिन का कहना था कि यह अमेरिका के वर्तमान प्रशासन का एलीट वर्ग और उसके साथी हैं जो इससे फायदा लेना चाहते हैं। पुतिन ने सोमवार को रूस की कानूनी एजेंसियों से इस तरह की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में लोगों की एक बड़ी भीड़ को हवाईअड्डे पर धावा बोलते हुए, जबरन दरवाजे खोलकर रनवे पर निकलते हुए दिखाया गया है।

व्‍हाइट हाउस का बयान

व्हाइट हाउस ब्रीफिंग में रूस के दावों के बारे में जब पूछा गया तो अमेरिका के नेशनल सिक्‍योरिटी काउंसिल के प्रवक्‍ता जॉन किर्बी ने इसका जवाब दिया। उन्‍होंने पुतिन के बयान को 'क्लासिक रूसी बयानबाजी' करार दिया। उन्होंने कहा, 'जब आपके देश में कुछ बुरा होता है तो आप किसी और को दोषी ठहराते हैं।पश्चिम का इससे कोई लेना-देना नहीं है। यह सिर्फ नफरत, कट्टरता और धमकी है।' उन्होंने यह भी कहा कि हवाई अड्डे के फुटेज देखने के बाद इसकी तुलना 19वीं सदी के अंत और 20वीं सदी की शुरुआत में हुए नरसंहार से की जा सकती है और यह पूरी तरह से ठीक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.