गुरपतवंत पन्नू केस को अमेरिका ने बताया गंभीर, ब्लिंकन बोले- भारत की जांच के नतीजों पर हमारी नजर

Updated on 01-12-2023 01:05 PM
वाशिंगटन: भारत की ओर से खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की जांच का अमेरिका ने स्वागत किया है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने पन्नू मामले पर भारत के रुख की सराहना करते हुए कहा कि भारत ने बिल्कुल सही फैसला लिया है। साथ ही उन्होंने इसे गंभीर बताते हुए भारत से ऐक्शन लेने की भी उम्मीद की है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी घटना है, जिसे हमने बहुत गंभीरता से लिया है। इस मामले को हमने इसे सीधे भारत सरकार के सामने उठाया। भारत सरकार की ओर से अब इसकी जांच की घोषणा की गई है। यह एक अच्छा और उचित कदम है। मैं अब ये देखने को उत्सुक हूं कि इस जांच के नतीजे क्या निकलते हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने इस मामले पर ज्यादा कुछ बोलने से इनकार करते हुए कहा, अदालत में फिलहाल ये केस चल रहा है। कोर्ट में जिस केस की सुनवाई चल रही हो, उस पर मैं बहुत विस्तार से टिप्पणी नहीं कर सकता हूं। मैंने पहले भी कहा है और फिर ये कह सकता हूं कि हम इस मामले में बहुत गंभीर हैं। हमने कई माध्यमों से बीते हफ्तों इस मामले को सीधे-सीधे भारत सरकार के समक्ष उठाया और जांच की मांग की। जिसे भारत सरकार ने स्वीकार कर लिया है। भारत की ओर से अमेरिका के उन आरोपों की जांच की घोषणा की गई है, जिनमें कहा गया है एक भारतीय अधिकारी ने अमेरिका में खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू की हत्या की साजिश रची थी।

उच्च स्तरीय समिति करेगी जांच

भातीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका की ओर से कुछ अपराधियों और गिरोह से जुड़ी सूचनाएं साझा की गई हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है। रिपोर्ट के बाद भारत सरकार इस समिति की सिफारिशों के आधार पर फैसला करेगी। हालांकि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मामले को सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बताते हुए ज्यादा विस्तार से बात करने से इनकार कर दिया। ये मामला भारत की ओर से घोषित आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश से जुड़ा है। अमेरिका ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।

बता दें कि हाल ही में अमेरिका ने एक रिपोर्ट के आधार पर भारत पर आरोप लगाया है कि इस साल जून में कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद अमेरिका में गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रची गई थी, जिसे नाकाम कर दिया गया। इस साजिश में भारत सरकार के शामिल होने की बात अमेरिका ने कही है। आरोप में कहा गया है कि भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने पन्नू की हत्या के लिए सुपारी दी थी। ये काम उसने भारत में बैठे एक शख्स के इशारे पर किया था। अमेरिका और कनाडा का नागरिक गुरपतवंत सिंह पन्नू स्वतंत्र सिख देश खालिस्तान बनाने के अभियान में शामिल है और 'सिख्स फॉर जस्टिस' नाम का संगठन चलाता है। गुरपतवंत पन्नू को भारत ने साल 2020 में आतंकवादी घोषित किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.