अमेरिका- वॉशिंगटन डीसी में फायरिंग, 1 की मौत, पुलिस अधिकारी सहित कई घायल

Updated on 21-06-2022 10:33 PM

वॉशिंगटन गन कल्चर से जूझ रहे अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में गोलीबारी होने की घटना घटना एक पुलिस अफसर समेत कई लोगों के घायल होने की सूचना है। खबर के मुताबिक मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने बताया कि यू स्ट्रीट पर एक पुलिस अधिकारी सहित कई लोगों को गोली मार दी गई। गोलीबारी के वीडियो में पुलिस अधिकारियों को सड़क पर पड़े कई लोगों की मदद करते हुए देखा गया है।

 पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की ये घटना वाशिंगटन डीसी में जुनेटीन्थ म्यूजिक कन्सर्ट के आयोजन के समय हुई। जिसमें एक पुलिस अधिकारी सहित कई लोगों को गोली मार दी गई है। वीडियो फुटेज में घटनास्थल पर अराजकता का माहौल दिखाई दे रहा है। पुलिस ने बताया कि 14वीं और यू स्ट्रीट के इलाके में एक गोलीबारी की घटना हुई है। पुलिस उसके लिए जवाबी कार्रवाई कर रही है। इस घटना में में एक पुलिस अधिकारी सहित कई लोगों को गोली मार दी गई है।


स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि गोलीबारी का घटनास्थल अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस से केवल 2 मील दूर है। वाशिंगटन डीसी पुलिस विभाग ने एक प्रेसवार्ता में कहा कि ऐसा लगता है कि इस घटना में एक किशोर की मौत हो चुकी है। 2 अन्य नागरिक और 1 पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं, जिनकी हालत में सुधार हो रहा है। पुलिस ने ये भी बताया है कि गोली लगने से घायल एक पुलिस अफसर को अस्पताल भेजा गया है।

जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अमेरिका में लगातार बढ़ रही गोलीबारी की घटनाओं के कारण राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए देश में बंदूक खरीदने पर रोक लगाए जाने की जरूरत है या फिर उसे खरीदने की उम्र की सीमा को 18 साल से बढ़ाकर 21 साल कर दिया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि 24 मई को टेक्सास के उवाल्डे में रॉब एलीमेंट्री स्कूल में हुई गोलीबारी की एक घटना में 19 बच्चों सहित कई लोगों की मौत हुई थी। ये गोलीबारी 2018 में फ्लोरिडा के पोर्कलैंड के स्टोनमैन डगलस हाईस्कूल में हुई गोलीबारी के बाद से सबसे भयंकर घटना थी। पोर्कलैंड के स्टोनमैन डगलस हाईस्कूल में हुई गोलीबारी में 17 लोगों की मौत हुई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.