अमेरिका ने दिया दोस्त इजरायल को तगड़ा झटका, वेस्ट बैंक के कट्टर यहूदियों पर वीजा बैन का किया ऐलान

Updated on 07-12-2023 01:09 PM
वाशिंगटन: अमेरिका ने अपने सबसे मजबूत सहयोगियों में से एक इजरायल को झटका देते हुए वेस्ट बैंक हिंसा मामले में सख्त कदम उठाया है। अमेरिका ने स्टेट बैंक में फिलिस्तीनियों पर हमलों के आरोपों का सामना कर रहे कट्टरपंथी यहूदियों पर वीजा बैन लगाने का ऐलान किया है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि मंगलवार से इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में हिंसा में शामिल लोगों पर वीजा प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया है। अमेरिका ने इजरायल से हिंसा रोकने के लिए ज्यादा कोशिश करने को कहा था और इसके लिए चेतावानी भी दी थी। अब अमेरिका ने इसमें एक कदम आगे बढ़ते हुए वीजा बैन का फैसला लिया है।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने पिछले हफ्ते इजराइल को वेस्ट बैंक हिंसा पर चेतावनी देने के बाद मंगलवार को बताया कि जो बाइडेन का प्रशासन ने इस पर कार्रवाई का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, हमने इजरायली सरकार को वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों के खिलाफ हिंसक हमले करने वाले कट्टरपंथियों को जवाबदेह बनाने के लिए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। इस मामले में राष्ट्रपति बाडेन ने बार-बार और स्पष्ट कहा है कि इस तरह के हमले अस्वीकार्य हैं।

क्या बोले अमेरिकी विदेश मंत्री

ब्लिंकन ने अपने बयान में कहा, विदेश विभाग एक नई वीजा प्रतिबंध नीति लागू कर रहा है। जिसमें ऐसे व्यक्तियों को बैन किया जा रहा है, जो वेस्ट बैंक में हिंसा करने में शामिल थे। इसमें हिंसा और दूसरे ऐसे काम शामिल है, जो आवश्यक सेवाओं और बुनियादी जरूरतों को नागरिकों की पहुंचने में रोकने की कोशिश करते हैं। ब्लिंकन ने व्यक्तिगत वीजा प्रतिबंधों की घोषणा नहीं की है लेकिन अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि वेस्ट बैंक में बसने वाले दर्जनों लोग इस फैसले से प्रभावित हो सकते हैं, जो अमेरिका आना चाहते हैं।

वीजा बैन में इजरायली सेटलर्स का जिक्र किया गया है। 1967 में इजरायल के वेस्ट बैंक पर कब्जे के बाद से जो यहूदी यहां आकर बसे हैं, उनको इजरायली सेटलर्स कहा जाता है। इजरायल पर हमास के हमले के बाद वेस्ट बैंक में लगातार हिंसा देखने को मिली है। वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ हिंसा बढ़ी है, जिसमें इजरायल से आकर बसे यहूदियों के शामिल होने की बात सामने आई है। अमेरिका इसी हिंसा को लेकर इजरायल से खफा है और इसे सख्ती से रोकने की बात कह रहा है। हिंसा ना रुकते देख उसने इजरायली सेलटर्स पर वीजा बैन का ऐलान किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.