भारत और रूस के बीच रुपया-रूबल समझौते को लेकर टेंशन में आया अमेरिका

Updated on 02-04-2022 07:43 PM

वॉशिंगटन भारत और रूस के बीच हुए रुपया-रूबल समझौते को लेकर अमेरिका तनाव में गया है। भारत ने रूस से पेट्रोल-डीजल और गैस की खरीदारी के लिए एक डील साइन की है। लेकिन, रूस के ऊपर लगे आर्थिक प्रतिबंधों के कारण भारत चाहकर भी डॉलर में भुगतान नहीं कर सकता है। जिसकी तोड़ निकालते हुए दोनों देशों ने एक दूसरे की मुद्रा में भुगतान करने का फैसला किया है। अब अमेरिका को डर है कि रुपया-रूबल डील से रूस के ऊपर लगे प्रतिबंध कमजोर पड़ सकते हैं और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ऐसी ही डील दूसरे देशों के साथ भी कर सकते हैं।

बस इसी बात को लेकर अमेरिका लगातार भारत को चेतावनी दे रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि भारत को रूस के साथ अपने संबंधों का उपयोग यूक्रेन के खिलाफ आक्रामकता को रोकने के लिए करना चाहिए। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि कई देश रूसी संघ के साथ अपने संबंधों की दुहाई दे रहे हैं। नेड प्राइस ने कहा, 'हम चाहते हैं कि अन्याय, उकसावा, पहले से नियोजित, हिंसा की इंतहा के खिलाफ भारत जैसे देशों समेत सभी को इसे खत्म करने के लिए आगे आना चाहिए। हालांकि भारत अलग-अलग साझेदारों के साथ जो बातचीत कर रहा है उससे दुनिया के में थोड़ी असहजता है।

भारत-रूस संबंधों को लेकर अमेरिकी अधिकारियों के आक्रामक व्यवहार की यह सिर्फ एक झलक है। अमेरिका लगातार चाह रहा है कि भारत किसी भी तरह का संबंध रूस के साथ रखे। इतना ही नहीं, भविष्य में भी दोनों देशों के बीच रिश्ते सामान्य नहीं हों। प्राइस ने यह भी कहा कि कई ऐसे भी देश हैं जो रूसी संघ के साथ अपने लंबे समय से चले रहे संबंधों के कारण बहुत अधिक लाभ उठाने के लिए अनैतिक तरीके अपना रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के इस बयान को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के भारत दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है।

लावरोव ने नई दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने खुलकर कहा था कि रूस किसी भी समय भारत को कुछ भी देने को तैयार है। उन्होंने रूस-यूक्रेन के बीच जारी लड़ाई को युद्ध कहने से इनकार करते हुए एक स्पेशल ऑपरेशन करार दिया। इस बातचीत के दौरान भारत ने रूस से तुरंत हमला रोकने और कूटनीतिक माध्यमों के जरिए विवादों का समाधान करने को कहा। लावरोव ने भी पीएम मोदी के साथ मुलाकात के दौरान ताजा हालात की जानकारी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.