अमेरिका अब सबसे अमीर देश... डोनाल्ड ट्रंप का सभी को रुपए देने का ऐलान, टैरिफ विरोधियों को बताया बेवकूफ

Updated on 10-11-2025 12:54 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टैरिफ नीति का बचाव करते हुए दावा किया है कि इससे देश को भारी आर्थिक फायदा हुआ है। ट्रंप ने अपनी सरकार की टैरिफ नीति के आलोचकों को 'बेवकूफ' करार देते हुए कहा कि इन शुल्कों ने अमेरिका को दुनिया का सबसे अमीर और सम्मानित देश बनाया है। ट्रंप ने ऐलान किया है कि टैरिफ के जरिए हो रही कमाई का एक हिस्सा आम अमेरिकयों को गिया जाएगा। ट्रंप ने टैरिफ के जरिए जमा राजस्व से अमेरिकियों को 2,000 डॉलर (1 लाख 77 हजार भारतीय रुपए) देने की बात कही है।

ट्रंप की यह टिप्पणी अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की ओर से उनके व्यापक टैरिफ की वैधता पर संदेह जताए जाने के कुछ दिनों बाद आई है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रपं की टैरिफ नीति का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बुरा असर होने की संभावना जताई थी। कई एक्सपर्ट भी लगातार ट्रंप की टैरिफ नीति पर सवाल खड़े करते रहे हैं। ऐसे में ट्रंप ने अमेरिकियों को यह बताने की कोशिश की है कि उनका फैसला सही है।

क्या बोले हैं ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'जो लोग टैरिफ के खिलाफ हैं, वे मूर्ख हैं। अब हम दुनिया के सबसे अमीर और सबसे सम्मानित देश हैं, जहां मुद्रास्फीति शून्य पर है और शेयर बाजार की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर है। यह 401k अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर हैं।'डोनाल्ड ट्रंप ने आगे लिखा, 'हम खरबों डॉलर कमा रहे हैं और जल्द ही अपना 37 ट्रिलियन डॉलर का भारी कर्ज चुकाना शुरू कर देंगे। अमेरिका में रिकॉर्ड निवेश हो रहा है। हर जगह प्लांट और कारखाने बन रहे हैं। अमीरं को छोड़कर सभी को कम से कम 2000 डॉलर का प्रति व्यक्ति का लाभांश दिया जाएगा।

चर्चा में ट्रंप की नीति

ट्रंप ने अमेरिकियों को 2000 डॉलर देने का ऐलान किया है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया है कि प्रस्तावित टैरिफ लाभांश कैसे वितरित किया जाएगा या यह कब लागू होगा। ट्रंप के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भी अपने बयान में कहा था कि टैरिफ राजस्व का उपयोग राष्ट्रीय ऋण चुकाने के लिए किया जाएगा।

डोनाल्ड ट्रंप इस साल जनवरी में अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे। सरकार में आने के बाद ट्रंप की जो नीतियां सबसे ज्यादा चर्चा में रही हैं, उनमें टैरिफ भी शामिल है। ट्रंप ने कई देशों पर हालिया महीनों में भारी टैरिफ लगाए हैं। ये टैरिफ भारत समेत कई देशों के अमेरिका के साथ रिश्तों में तनाव की वजह भी बने हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.