कनाडा के रास्ते पर अमेरिका, खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश में भारतीय को फंसाया

Updated on 30-11-2023 02:03 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका ने एक भारतीय नागरिक पर खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। अमेरिका ने पन्नू का नाम लिए बिना दावा किया है कि उसने एक सिख अलगाववादी राज्य की वकालत करने वाले एक अमेरिकी नागरिक की हत्या की कथित साजिश को नाकाम कर दिया। अमेरिका ने जिस भारतीय नागरिक पर खालिस्तानी आतंकवादी की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है, उसका नाम निखिल गुप्ता है। अभियोग में दावा किया गया है कि निखिल गुप्ता को एक भारतीय सरकारी कमर्चारी ने इस काम के लिए कहा था। निखिल पर किराए पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। अमेरिकी अभियोजकों का कहना है कि यह साजिश भारत से रची गई थी।

अमेरिका ने खालिस्तानी आतंकी का नाम नहीं बताया

अमेरिका के अदालत में पेश दस्तावेज में इस तथाकथित साजिश का शिकार होने वाले खालिस्तानी आतंकवादी का नाम नहीं दिया गया है। हालांकि, आशंका है कि उसका नाम गुरपतवंत सिंह पन्नू है, जिसके पास कनाडा और अमेरिका की दोहरी नागरिकता है। भारत सरकार ने पहले कहा था कि उसने साजिश के संबंध में अमेरिका की सुरक्षा चिंताओं की जांच शुरू कर दी है। अभियोग का खुलासा होने के तुरंत बाद, व्हाइट हाउस ने कहा कि उसने इस मुद्दे को भारत सरकार के साथ वरिष्ठ स्तर पर उठाया है। इसमें कहा गया है कि भारतीय अधिकारियों ने आश्चर्य और चिंता के साथ जवाब दिया।

अमेरिकी अटॉर्नी ने उगला जहर


अमेरिकी अटॉर्नी डेमियन विलियम्स ने कहा, "प्रतिवादी ने भारत से यहीं न्यूयॉर्क शहर में भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक की हत्या की साजिश रची, जिसने सार्वजनिक रूप से सिखों के लिए एक संप्रभु राज्य की स्थापना की वकालत की है।" उन्होंने कहा, "हम अमेरिकी धरती पर अमेरिकी नागरिकों की हत्या के प्रयासों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

कनाडा ने भी भारत पर लगाए हैं आरोप


अमेरिका से पहले कनाडा ने भारत पर एक खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया था। हरदीप सिंह निज्जर की सरे काउंटी में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के महीनों बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसद में भारत पर इस हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। भारत ने ट्रूडो के आरोपों को खारिज कर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। दोनों देशों ने एक-एक राजनयिकों को भी निष्कासित किया था। बाद में भारत ने कनाडा के लिए वीजा सर्विस भी रोक दी थी और कनाडा के कई राजनयिकों को भारत से खदेड़ दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.