अमेरिका बोला- भारत में सभी धर्मों को आजादी:वहां मानवाधिकारों का सम्मान, चीन और पाकिस्तान में हालात इसके उलट

Updated on 08-12-2022 06:21 PM

अमेरिका ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की तारीफ करते हुए कहा है कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और तमाम धर्मों का घर है। दरअसल, अमेरिका से पूछा गया था कि ‘विशेष चिंताओं वाले देशों’ की सूची में भारत को क्यों नहीं डाला गया है। इसका जवाब देते हुए अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि भारत तमाम धर्मों का घर है और भारत को विशेष चिंताओं वाले देशों या स्पेशल वॉच लिस्ट में नहीं डाला जा सकता। बाइडेन प्रशासन सभी लोगों की धार्मिक आजादी की सुरक्षा करने की भारत की प्रतिबद्धिता को प्रोत्साहित करता रहेगा।

नेड प्राइस ने कहा कि भारत और अमेरिका दुनिया के दो बड़े लोकतांत्रिक देश हैं। हमने पहले भी साथ मिलकर काम किया है। हम आगे भी साथ काम करके दिखा सकते हैं कि हमारा लोकतंत्र लोगों की जरूरतों को पूरा कर सकता है। हमें धार्मिक स्वतंत्रता जैसे मानवाधिकारों का सम्मान करते रहना होगा इससे हमारा लोकतंत्र और ज्यादा मजबूत होगा।

लिस्ट में भारत का नाम डालने का था दबाव

उन्होंने आगे बताया कि अतंरराष्ट्रीय धार्मिक आजादी पर हमारी वार्षिक रिपोर्ट में भारत से जुड़ी कुछ चिंताओं को शामिल किया गया है। हम भारत समेत विश्व के सभी देशों में धार्मिक आजादी की निगरानी करते रहेंगे। बता दें कि विशेष चिंताओं वाले देशों की सूची जारी करने से पहले इंडियन अमेरिकन मुस्लिम कांउसिल जैसी संस्थाओं ने लिस्ट में भारत का नाम डालने के लिए काफी दबाव डाला था।

अमेरिका के चीन, पाकिस्तान को किया था लिस्ट में शामिल

अमेरिका ने कुछ दिन पहले ‘विशेष चिंताओं वाले देशों’ की लिस्ट जारी की थी। इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम एक्ट, 1998 के तहत जारी की गई इस लिस्ट में ऐसे देशों को शामिल किया गया था जहां धार्मिक आजादी का गंभीर उल्लंघन होता है। इस लिस्ट में चीन, पाकिस्तान, रूस, ईरान, म्यांमार, सउदी अरब, नॉर्थ कोरिया, क्यूबा और तजाकिस्तान जैसे देशों के नाम शामिल थे। स्पेशल वॉच लिस्ट में अलजेरिया, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक और वियतनाम को रखा गया है। इनके अलावा तालिबान, बोको हरम, आईएसआईएस, हूथी जैसे कई संगठनों को विशेष चिंताओं वाले संगठनों की लिस्ट में डाला था। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने लिस्ट जारी करते हुए कहा था कि कई देश और संगठन लोगों को उनके धार्मिक विश्वास के आधार पर डराते-धमकाते हैं, शोषण करते हैं और कई को तो मार डालते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.