जासूसी से डरा अमेरिका, चाइनीज टेलिकॉम के लाइसेंस को रदद कर दिया

Updated on 27-10-2021 09:34 PM

वॉशिंगटन चीनी जासूसी के खतरे को देखकर अमेरिका ने बड़ा फैसला लिया है। दूरसंचार से जुड़े अमेरिका के नियामक ने देश में चाइनीज टेलिकॉम के लाइसेंस को रदद कर दिया है। अमेरिका ने चीनी टेलिकॉम कंपनियों के जासूसी के खतरे को देखकर यह बड़ा फैसला लिया है।फैसले के बाद चाइना टेलिकॉम को अगले 60 दिनों के अंदर अमेरिका में अपनी सेवाओं को बंद करना होगा।इसके पहले भारत ने भी लद्दाख सीमा विवाद के बाद चीनी कंपनियों को जोरदार झटका देकर दर्जनों एप पर बैन लगा दिया था। अमेरिका के फेडरल कम्यूनिकेशन कमिशन ने चाइना टेलिकॉम पर बैन लगाया है। चाइना टेलिकॉम चीन की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी है, उसके पास अगले 20 साल तक के लिए अमेरिका में टेलिकॉम सेवाएं देने का अधिकार था।खबर के आते ही अमेरिका में सूचीबद्ध चीनी कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट आई है। यही नहीं हॉन्गकॉन् में भी चीनी कंपनियों के शेयर को झटका लगा है। हेंग सेंग इंडेक् 1 प्रतिशत नीचे चला गया।

वहीं हेंग सेंग टेक इंडेक् में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। सबसे ज्यादा चीनी कंपनियों टेनसेंट, अलीबाबा, जेडी डॉट कॉम और एक्सडी आदि के शेयर गिरे हैं। फेडरल कम्यूनिकेशन कमिशन ने पाया कि चाइना टेलिकॉम चीन सरकार से बहुत ज्यादा प्रभावित है और उसका शोषण किया जाता है। इससे इस बात का खतरा बहुत ज्यादा है कि चाइना टेलिकॉम चीनी सरकार के अनुरोध पर बिना कानूनी प्रक्रिया के सूचनाएं साझा कर सकती है। अमेरिकी नियामक ने कहा कि चीनी सरकार के स्वामित् और नियंत्रण के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा और कानूनों के प्रवर्तन का खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है। चीन सरकार अमेरिकी सूचनाओं तक पहुंचकर सुरक्षित रख सकती है और उस बाधित कर सकती है। अमेरिका के फैसले के बाद चाइना टेलिकॉम ने कहा है कि यह 'निराशाजनक' है और वह अपनी सेवाओं को जारी रखने के लिए सभी उपलब् विकल्पों का इस्तेमाल करेगी।

वर्ष 2019 में चाइना टेलिकॉम के दुनियाभर में 33 करोड़ 50 लाख ग्राहक थे और दावा किया जाता है कि यह दुनिया में फिक्स् लाइन और ब्रॉडबैंड ऑपरेटर के मामले में सबसे बड़ा है। यह अमेरिका में चीनी सरकार के कार्यालयों में भी सेवाएं मुहैया कराती है। चाइना टेलिकॉम की नजर अमेरिका में 40 लाख चीनी अमेरिकी लोगों और हर साल आने वाले 20 लाख पर्यटकों पर थी। इसके अलावा चीन के 3 लाख चीनी छात्र भी इसके रेडॉर पर थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.