अमेरिका: अटलांटा एयरपोर्ट पर अचानक बंदूक चल जाने से मचा हड़कंप

Updated on 22-11-2021 08:43 PM

अटलांटा, अमेरिका अमेरिका के अटलांटा स्थित एयरपोर्ट के सुरक्षा जांच क्षेत्र में शनिवार को अचानक बंदूक चल जाने से हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। हार्टसफिल्ड जैक्सन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने ट्विटर पर बताया कि हवाईअड्डे में कोई हमलावर नहीं है।

अटलांटा पुलिस ने कहा कि कोई घायल नहीं हुआ है। यह घटना दोपहर को करीब डेढ़ बजे सुरक्षा जांच क्षेत्र में हुई। बंदूक चलने की आवाज और उसके कारण मची अफरा-तफरी के वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर डाले। देश के अन्य हिस्सों से अटलांटा आने वाले विमानों को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया।

 हवाईअड्डे के अधिकारियों ने कहा कि कोई यात्री और कर्मचारी खतरे में नहीं हैं। अभी यह नहीं बताया गया है कि बंदूक किसी यात्री की थी या फिर हवाईअड्डे के किसी कर्मचारी की। इस मामले में जांच चल रही है। हवाईअड्डे पर सामान्य परिचालन दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बहाल हो गया। अटलांटा जर्नल-कांस्टीट्यूशन के मुताबिक अधिकारियों ने अभी यह भी नहीं बताया है कि बंदूक से कितनी गोलियां चलीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.