अमेरिका- न्यूयॉर्क के सब-वे स्टेशन पर गोलीबारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 10 लोगों को किया था घायल

Updated on 14-04-2022 09:35 PM

न्यूयॉर्क अमेरिका के व्यस्तमतम शहरों में शुमार न्यूयॉर्क सिटी में ब्रुकलिन सब-वे स्टेशन पर गोलीबारी के आरोपी की पहचान होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यूयॉर्क पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गए आरोपी का नाम फ्रैंक जेम्स है। ये एक अश्वेत नागरिक है और उसकी उम्र 62 साल है।

 इससे पहले अमेरिकी पुलिस की ओर से आरोपी हमलावर का नाम और तस्वीर जारी की गई थी। जेम्स के बारे में कोई भी सूचना देने वाले के लिए 50 हजार डॉलर यानी 38 लाख रुपये का ईनाम रखा गया था। फ्रैंक जेम्स ने न्यूयॉर्क शहर के ब्रुकलिन मेट्रो स्टेशन पर भीड़ पर अंधाधुन गोलियां चला कर 10 यात्रियों को घायल कर दिया था।

 पुलिस के अनुसार बताया गया है कि संदिग्ध आरोपी ने मंगलवार सुबह ब्रुकलिन के 36वें स्ट्रीट स्टेशन पर दो स्मोक ग्रेनेड में विस्फोट किया और एक हैंडगन से गोलियां चलाईं। जिसमें 10 लोग गोली लगने की वजह से घायल हुए और गोलीबारी की घटना से हुई भगदड़ से कुल 29 लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि न्यूयॉर्क पुलिस को ब्रुकलिन में एक खाली यू-हॉल वैन मिली थी, जिसकी जानकारी और लाइसेंस प्लेट नंबर उस वाहन से मेल खा रहे थे, जिसकी मंगलवार को एक सबवे स्टेशन पर हुई गोलीबारी के संबंध में तलाश हो रही थी। गैस मास्क पहन कर पहुंचे हमलावर ने 12 अप्रैल को ब्रुकलिन में एक सबवे ट्रेन को अपना निशाना बनाते हुए उसमें धुआं छोड़ने के बाद कम से कम 10 लोगों को गोली मार दी थी।

अचानक हुई गोलीबारी के बाद पूरे स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई। जिससे डर कर लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आए। गोलीबारी के दौरान ट्रेन में धुआं भरा हुआ था। वहीं गोली लगने से लोगों की चीख-पुकार सुनाई दे रही थी। इस गोलीबारी के बाद कम से कम 29 लोगों को गोली लगने, फेफड़ों में धुआं भरने और अन्य दिक्कतों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.