अमेरिका ने ईरान पर बढ़ाया सैन्य घेरा, जंगी जहाजों के साथ लड़ाकू विमानों का जमावड़ा, वेनेजुएला जैसे हमले की तैयारी?

Updated on 17-02-2026 12:27 PM
वॉशिंगटन: ईरान के साथ मंगलवार को जेनेवा में होने वाली बातचीत के पहले अमेरिकी सेना मिडिल ईस्ट में बड़ा बिल्डअप कर रही है। इसमें नेवल और एयर एसेट्स शामिल हैं। रिपोर्टों में कहा गया है कि परमाणु वार्ता फेल होने पर अमेरिका ने ईरान के अंदर हमला करने को एक विकल्प रखा है। अमेरिका की बढ़ती सैन्य मौजूदगी के इसी संभावना के साथ देखा जा रहा है। CNN ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया है कि ब्रिटेन में मौजूद अमेरिकी एयरफोर्स से एसेट्स को मिडिल ईस्ट के करीब लाया जा रहा है। इसमें रीफ्यूलिंग टैंकर और फाइटर जेट शामिल हैं। एक सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या अमेरिका ईरान में वेनेजुएला जैसी कार्रवाई कर सकता है।

सूत्रों का कहना है कि अमेरिका इस इलाके में एयर डिफेंस सिस्टम भी भेज रहा है। इसे ईरान के जवाबी हमले के खिलाफ तैयाारी के रूप में देखा जा रहा है। फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के आकलन से पता चलता है कि हाल के हफ्तों में दर्जनों अमेरिकी मिलिट्री कार्गो प्लेन ने अमेरिका से जॉर्डन, बहरीन और सऊदी अरब तक सामान पहुंचाया है।

अमेरिकी फाइटर जेट की जॉर्डन में एंट्री

ओपेन-सोर्स एयर ट्रैफिक कम्युनिकेशन्स के अनुसार, शुक्रवार शाम को कई अमेरिकी फाइटर जेट को जॉर्डन के एयरस्पेस में एंट्री के लिए डिप्लोमैटिक क्लीयरेंस दी गई थी। सैटेलाइट तस्वीरों के आकलन से पता चलता है कि 25 जनवरी को जॉर्ड के मुवफ्फाक साल्टी एयर बेस पर 14 अमेरिकी F-15 फाइटर जेट तैनात थे। ओपेन सोर्स डेटा बताता है कि इलाके में 250 से ज्यादा अमेरिकी कार्गो फ्लाइट्स आ चुकी हैं।
राष्ट्रपति डोनाल्ड पिछले कई सप्ताह से ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने एक बड़ी धमकी में कहा कि ईरान में सबसे अच्छी चीज 'शासन परिवर्तन' हो सकती है। ट्रंप की धमकी ने ईरान पर अगले संभावित कदम को लेकर मिडिल ईस्ट में टेंशन बढ़ गई है।

क्या अमेरिका ने कर ली हमले की तैयारी?

सीएनएन ने मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों के हवाले से बताया है कि अमेरिकी प्रशासन अभी तक यह समझ नहीं बना पाया है कि अगर वह ईरानी शासन को हटाता है तो आगे क्या होगा। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पिछले महीने के आखिर में कांग्रेस की सुनवाई में कहा था कि कोई नहीं जानता कि अगर तेहरान में इस्लामिक शासन का पतन होता है तो सत्ता कौन संभालेगा।

वेनेजुएला की तरह आसान नहीं ईरान

अमेरिका के लिए ईरान वेनेजुएला की तरह आसान नहीं होने वाला है। जनवरी की शुरुआत में निकोलस मादुरो को पकड़ने से पहले अमेरिकी इंटेलिजेंस अधिकारियों को वेनेजुएला के सत्ता समीकरणों को बहुत अच्छी समझ थी, लेकिन ईरान के बारे में नहीं पता है कि सु्प्रीम लीडर अली खामेनेई की जगह कौन ले सकता है। कई सूत्रों का कहन है कि पिछले महीने जब ईरान में प्रदर्शन चरम पर थे, तो ऐक्शन का सही समय था। उन्हें इस बात पर संदेह है कि क्या अब मिलिट्री हमले वह हासिल कर पाएं जो पिछले महीने कर सकते थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.